1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 22 फरवरी: मेष राशि के जातको के लवमेट के साथ अच्छे होंगे रिश्ते, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 22 फरवरी: मेष राशि के जातको के लवमेट के साथ अच्छे होंगे रिश्ते, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 21, 2020 05:21 pm IST,  Updated : Feb 22, 2020 08:50 am IST

फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शनिवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि शाम 7 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। उसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 2020
Horoscope 2020

सिंह राशि 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी अधूरे काम में आज हाथ लगाने से वह जल्द ही पूरा होगा। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के लिए आपको नया मौका मिलेगा। इस राशि के छात्र अगर योजना बनाकर तैयारी करेंगे, तो करियर में उन्नति के अच्छे रास्ते खुलेंगे।व्यापार में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते में मजबूती आएगी।  सरसो के तेल की बोतल मंदिर में दान करें, करोबार में बरकत होगी । 

कन्या राशि 
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपका बढ़ा हुआ मनोबल किसी जरूरी काम में आपको सफलता दिलाएगा। माता-पिता के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपको कुछ मनोरंजक कार्य करने का मौका मिलेगा। बच्चे आपके साथ कोई गेम खेलने की जिद करेंगे । परीक्षा के परिणाम आपके अनुसार आएंगे। कार्यस्थल पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। नए लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। कुत्ते को रोटी खिलाएं, रोजगार के अवसर मिलेंगे|

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल