1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 22 फरवरी: मेष राशि के जातको के लवमेट के साथ अच्छे होंगे रिश्ते, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 22 फरवरी: मेष राशि के जातको के लवमेट के साथ अच्छे होंगे रिश्ते, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 21, 2020 05:21 pm IST,  Updated : Feb 22, 2020 08:50 am IST

फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शनिवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि शाम 7 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। उसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 2020
Horoscope 2020

धनु राशि 
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कामकाज के मामले में परिस्थिति बेहतर रहेगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाएंगे, इससे आपके संबंधों की मजबूती बरकरार रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट मिलेगा। शिक्षा में बेहतर परिणाम के लिए गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिये आपकी मेहनत सफल रहेगी। मंदिर में काले चने का प्रसाद बाटें, आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी।

मकर राशि 
आज आपका दिन शानदार रहेगा। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिये आज आपको कुछ अच्छे मौके मिलेंगे। घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला लेंगे। संतान की ओर से आपको  खुशखबरी मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ जाएगा। आज ऑफिस के किसी काम से आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ेगी। आपको बिजनेस संबंधी नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। पीपल के पेड के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं, शनि के कुप्रभावों से बचे रहेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल