1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 23 सितंबर: कर्क राशि के जातकों का भाग्य देगा साथ, जानिए अन्य राशियों का हाल

राशिफल 23 सितंबर: कर्क राशि के जातकों का भाग्य देगा साथ, जानिए अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 22, 2020 06:12 pm IST,  Updated : Sep 22, 2020 06:12 pm IST

अधिक आश्विन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और बुधवार का दिन है। सप्तमी तिथि शाम 7 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

23 सितंबर राशिफल- India TV Hindi
23 सितंबर राशिफल Image Source : INDIA TV

अधिक आश्विन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और बुधवार का दिन है। सप्तमी तिथि शाम 7 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। इस योग में किया गया कार्य जीवन भर सुख देने वाला होता है। साथ ही रात 11 बजकर 40 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। इसके अलावा शाम 6 बजकर 25 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। ज्येष्ठा 18वां नक्षत्र है। शाम 7 बजकर 58 मिनट से कल सुबह 7 बजकर 30 मिनट तक भद्रा रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन। 

मेष राशि - आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। आप अपनी सारी ऊर्जा अपने नए प्रोजेक्ट में लगाएं और अपने प्रयासों को दुगना करें। व्यावसायिक क्षेत्र में आपके बदलाव आने की संभावनाएँ हैं। यदि आप बहुत दिनों से विदेश में जाकर नौकरी करना चाह रहे थे तो आज का दिन अनुकूल फल प्रदान कर सकता है। प्रॉपर्टी का काम करने वाले लोगों को यह आज का दिन लाभ दे सकता है। सट्टा व लॉटरी से धन कमाने के चक्कर से दूर रहें। आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। 

तुला राशि में बुध करेगा प्रवेश, सिंह सहित इन राशियों के जीवन पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 
वृष राशि - आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज ऑफिस का काम रोज की तुलना में अच्छे से होगा। घर में सुख सुविधाओं से संबंधित कुछ नया सामान ख़रीदने का भी योग बन रहा है। आज अविवाहित लोगो के लिए विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।किसी जानकार से बात करने के बाद ही कोई नया काम हाथ में लें। साथ काम करने वाले लोग आपके लिए मददगार रहेंगे। कई फायदेमंद सौदों से आप जुड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय प्रगतिकारक रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। 

Horoscope Today 23 September 2020
Image Source : INDIA TV23 सितंबर राशिफल

मिथुन राशि - आज आपकी किस्मत आपका साथ देगा। किसी से बातचीत और किसी को कोई बात समझाने के मामले में लोगों पर आपका प्रभाव पड़ेगा। कार्यों में बेमतलब की जल्दबाजी से दूर रहें तो बेहतर होगा। लवमेट वालों को आज का दिन अच्छा रहेगा। हो सकता है आज आपकी शादी भी फिक्स हो जाएं। जीवनसाथी और बच्‍चों के साथ कहीं बाहर घूमने की प्लानिंग करोगे। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन होगा। घर में छोटी - सी पार्टी हो सकती है। स्वतंत्रता से काम करने के बारे में विचार करेंगे तो फायदा हो सकता है। गणेश जी को मोदक चढ़ाएं।

Vastu Tips: नए घर में प्रवेश करते समय जरूर ध्यान रखें ये बातें, वरना हो सकता है भारी नुकसान

कर्क राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। छात्रों को थोड़ी अधिक मेहनत करनी होगी। आपकी यह मेहनत रंग भी लाएगी। आज आप उनके साथ मिल कर कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। आपका प्रेम जीवन बहुत ही रोचक और सुखमय रहने के आसार हैं। अपनी प्रतिष्ठा में वृद्धि लाने के लिए कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।  परिवार का महौल खुशनुमा रहेगा। 

Horoscope Today 23 September 2020
Image Source : INDIA TV23 सितंबर राशिफल

सिंह राशि- आज आपके मन में नए -नए विचार आएंगे। आज आप कुछ नया करने की सोचेंगे। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपके जूनियर आपसे काम सीखने आएंगे। आज अचानक से आपके घर रिश्तेदार आ सकते है ,जिससे घर का महौर मजाक मस्ती वाला रहेगा। इसके अलावा आपके घर में संतान के रुप में लक्ष्मी का आगमन भी हो सकता है। लवमेट आज साथ में डिनर करेंगे जिससे रिश्तो में मधुरता आएगी। दोस्तों के साथ कही बाहर घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं। 

कन्या राशि - आज का दिन आपके लिए गुडलक लेकर आएगा। ऑफिस में आज सीनीयर्स से पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। हो सकता है आपको पदोन्नति के अवसर भी मिले। इस राशि के लोगों के विवाह में आ रही अड़चनें आज दूर हो जाएंगी। आज आप कहीं रिश्तेदारों के घर घूमने जा सकते हैं। इस राशि के विवाहित आज अपने जीवनसाथी के साथ समय बितायेंगे। स्टूडेन्ट्स के लिए आज का दिन ठीक रहेगा उनका मन पढ़ाई में लगेगा साथ ही आपको प्रतियोगी परिक्षा से सम्बंधित आपको अच्छे रिजल्ट मिल सकता है। 

Horoscope Today 23 September 2020
Image Source : INDIA TV23 सितंबर राशिफल

तुला राशि - आज आपका ध्यान रचनात्मक कार्यों की तरफ रहेगा। किसी काम को शुरू करने की सोच रहे है तो आज शुरू कर दें। इस राशि के व्यापारियों को आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में धानलाभ का योग है। उधार दिए हुए पैसे आज वापस मिलेंगे। किसी अजनबी पर बिलकुल भरोसा न करें। सेहत की प्रति आपको सावधान रहने की जरूरत है। खान-पान का आपको ध्यान रखना होगा। ऑयली चीजें खाने से बचें। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पुराने पेंडिंग पड़े केस आज आपके पक्ष में रहेगें। दो-चार नये केस आपको मिल सकते हैं। 

वृश्चिक राशि- आज बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से फायदा होगा उच्च और बौद्धिक वर्ग में सम्मान मिलेगा। आज का दिन अपने परिजनों के साथ बिताने के लिए शुभ है। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए अग्रसर रहेंगे| ऑफिस का काम रोज की तुलना में अच्छे से होगा। बातचीत और किसी को कोई बात समझाने के मामले में लोगों पर आपका प्रभाव पड़ेगा। इस राशि के लवमेट आज अपने साथी को खुश करने के लिए इयर रिंग गिफ्ट कर सकते हैं या फिर उन्हें कहीं घूमने भी ले जा सकते हैं।।

 Horoscope Today 23 September 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 23 सितंबर

धनु राशि-आज का दिन किसी व्यापार को शुरू करने के लिए उत्तम है।आप कोई अच्छी योजना बनाकर लाभ कमा सकते हैं। मित्रों के सहयोग से बिजनेस में तरक्की हो सकती है। व्यवसायी वर्ग विदेशों में अपने काम का विस्तार कर सकते हैं। आपका मन उत्साह से पूर्ण रहेगा और कठिन से कठिन समस्या का सामना करने के लिए आप तत्पर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिल सकता है।।ऑफिस का काम रोज की तुलना में अच्छे से होगा। अविवाहित लोगों को शादी के लिए प्रपोजल मिल सकते हैं। 

मकर राशि- आज उच्च अधिकारियों से आपको प्रशंसा मिलने की उम्मीद है। भाग्य इस दौरान आपका साथ देगा। आर्थिक मामलों में आपको मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है। आज आप पैसे किसी शुभ कार्य में ख़र्च करेंगे। किसी उच्च पदस्थ व्यक्ति से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है।अगर आप अनुसंधान से जुड़े छात्र हैं तो बेहतर फल की आशा मिलेगी| बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छी प्लानिंग करने में सफलता मिलेगी। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिलेगी। पैसों के लिहाज से दिन अच्छा साबित हो सकता है। नए लोगों से प्रोफेशनल संबंध बनेंगे। 

Horoscope Today 23 September 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 23 सितंबर

कुंभ राशि - आज आपका ध्यान अध्यात्मक की तरफ रहेगा। किसी धार्मिक स्थल पर जाने की प्लानिंग भी हो सकती है। आकस्मिक कोई सुखद समाचार मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। जीवनसाथी की तरफ से आप कोई कीमती उपहार मिलने की उम्मीद कर सकते हैं।आप अपनी क्षमता के प्रति ईमानदार रहें और नए-नए क्षेत्रों में अपनी रुचि बनाएं। आप अपने व्यवसाय को बढ़ाना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज किसी शो में गाने का ऑफर मिलेगा। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। 

मीन राशि-आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आज आपका पूरा समय परिवार के साथ ही बितेगा। आज बिजनेस के सिलसिले में बिदेश जा सकते हो। आज आप कोई इलेक्ट्रानिक सामान खरीद सकते है। आज सोसाइटी में आपको अपनी कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जा सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा। किसी नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए आज का दिन शुभ है। लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल