1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 28 जुलाई: मंगलवार को लग रहे हैं खास योग, मेष सहित इन राशियों को मिलेगा धनलाभ

राशिफल 28 जुलाई: मंगलवार को लग रहे हैं खास योग, मेष सहित इन राशियों को मिलेगा धनलाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 27, 2020 08:36 pm IST,  Updated : Jul 27, 2020 08:36 pm IST

श्रावण शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है। नवमी तिथि देर रात 3 बजे तक रहेगी। श्रावण मास के प्रत्येक मंगलवार को भौम व्रत किया जाता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

राशिफल 28 जुलाई: मंगलवार को लग रहे हैं खास योग, मेष सहित इन राशियों को मिलेगा धनलाभ- India TV Hindi
राशिफल 28 जुलाई: मंगलवार को लग रहे हैं खास योग, मेष सहित इन राशियों को मिलेगा धनलाभ Image Source : INDIA TV

श्रावण शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है। नवमी तिथि देर रात 3 बजे तक रहेगी। श्रावण मास के प्रत्येक मंगलवार को भौम व्रत किया जाता है। इसके साथ ही शाम 6 बजकर 6 मिनट तक शुभ योग रहेगा।  इसके अलावा सुबह 9 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर बुधवार की सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक सभी कार्यों में सफलता सुनिश्चित करने वाला रवि योग रहेगा  इसके साथ ही  सुबह 9 बजकर 42 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। उसके बाद विशाखा नक्षत्र लग जायेगा। कहते हैं स्वाती नक्षत्र में जब ओस की बूँद सीप पर गिरती है, तो वह मोती बनता है।  वहीं अगर विशाखा नक्षत्र की बात करें, तो विशाखा नक्षत्र आज सुबह 9 बजकर 43 मिनट से शुरू होकर कल की सुबह 8 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा राशिनुसार आपका दिन।

मेष राशि

आज आपका ध्यान सामाजिक कामकाज में लगा रहेगा। किसी मामले में आप भावुक हो सकते हैं। जरूरी काम में दोस्तों और भाईयों का सहयोग मिलेगा। जीवन में तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। ज्योग्रफी विषय के स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आज आपको दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आप कुछ नया काम करने की सोच सकते हैं। 

वृष राशि
आज पहले किए गए किसी काम से आपको फायदा होगा। आज किस्मत का साथ बना रहेगा। कुछ खास लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक रहेगी। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपका सोचा हुआ काम अचानक पूरा हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। दोस्तों की मदद से आपकी कोई प्लानिंग सफल होगी। आज कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। 

वास्तु टिप्स: मकान बनवाते या खरीदते वक्त इन चीजों का जरूर रखें ध्यान

राशिफल 28 जुलाई: मंगलवार को लग रहे हैं खास योग, मेष सहित इन राशियों को मिलेगा धनलाभ
Image Source : INDIA TVराशिफल 28 जुलाई: मंगलवार को लग रहे हैं खास योग, मेष सहित इन राशियों को मिलेगा धनलाभ

मिथुन राशि
आज घर में किसी बड़े की सलाह लेकर ही आपको कोई बड़ा कदम उठाना चाहिए। बच्चों के साथ आज मनोरंजक समय व्यतीत करेंगे। एमसीए स्टूडेंट्स के लिये दिन सामान्य रहने वाला है। सफलता हासिल करने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की आवश्यकता है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। आज बहुत से लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। आप अपनी जीवनशैली में बदलाव करेंगे। इससे आपको फायदा होगा। 

कर्क राशि

आज आप अपने परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे। परिवार के लोग आपसे खुश होंगे। ऑफिस का कोई खास काम आज रुक सकता है। बच्चे पढ़ाई-लिखाई में कम ध्यान देंगे। आपको मेहनत करने की जरूरत है। वहीं कारोबारियों को काम में फायदा होगा। आज आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ ख़ुशी के पल व्यतीत करेंगे। रिश्तों में बेहतर तालमेल बना रहेगा। पैसों से जुड़े कुछ मामलों पर विचार करेंगे।

राशिफल 28 जुलाई: मंगलवार को लग रहे हैं खास योग, मेष सहित इन राशियों को मिलेगा धनलाभ
Image Source : INDIA TVराशिफल 28 जुलाई: मंगलवार को लग रहे हैं खास योग, मेष सहित इन राशियों को मिलेगा धनलाभ

सिंह राशि 
आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपका कॉन्टैक्ट होगा। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। आपको अधूरे काम आज पूरे हो जायेंगे। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने फेवर में कर लेंगे, जिसका आपको पूरा फायदा मिलेगा। काम में एकाग्रता बनी रहने के कारण आपको सफलता भी मिलेगी। जीवन में आप लगातार आगे बढ़ते जायेंगे। बच्चे माता-पिता के साथ समय बितायेंगे। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। लवमेटस के रिश्ते में मजबूती आयेगी।

Raksha Bandhan 2020: जानिए किस दिन पड़ रहा है रक्षाबंधन, साथ ही जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

कन्या राशि 
आज आपको अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। आज आप कोई नई चीज सीखेंगे। दूसरे लोगों की सलाह आज फायदेमंद होगी। नए दोस्तों से मुलाकात फायदा दिलायेगी। आज जीवनसाथी को कुछ गिफ्ट देकर उन्हें सरप्राइज कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आये है।

राशिफल 28 जुलाई: मंगलवार को लग रहे हैं खास योग, मेष सहित इन राशियों को मिलेगा धनलाभ
Image Source : INDIA TVराशिफल 28 जुलाई: मंगलवार को लग रहे हैं खास योग, मेष सहित इन राशियों को मिलेगा धनलाभ

तुला राशि
आज आपका दिन धार्मिक गतिविधियों में बीतेगा। किसी काम से भागदौड़ अधिक हो सकती है। आपको थकान महसूस होगी। आज बच्चों के साथ कुछ टाइम स्पेंड करेंगे। आज आपको सबकी बात ध्यान से सुननी चाहिए। दोस्तों से तालमेल अच्छा बना रहेगा। आपको किसी जरूरी काम में सफलता मिलेगी। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। पैसों को लेकर किसी तरह की परेशानी होने की संभावना है। आपको थोड़ा-सा संभलकर रहना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आयेंगी। 

वृश्चिक राशि
आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आप अपना काम समय से पूरा कर लेंगे। दूसरे लोगों से आपको मदद मिलती रहेगी। आज आप हर किसी की बात को सुनने की कोशिश करेंगे। आज कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है। किसी खास क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिये आप तत्पर रहेंगे। काम के प्रति समर्पित होने से अधिकारी वर्ग आपसे इम्प्रेस होंगे। बच्चों का अच्छा व्यवहार देखकर माता-पिता खुश होंगे। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

राशिफल 28 जुलाई: मंगलवार को लग रहे हैं खास योग, मेष सहित इन राशियों को मिलेगा धनलाभ
Image Source : INDIA TVराशिफल 28 जुलाई: मंगलवार को लग रहे हैं खास योग, मेष सहित इन राशियों को मिलेगा धनलाभ

धनु राशि 
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। सोचा हुआ काम समय पर पूरा हो जायेगा। आज पैसे कमाने के लिए नए मौके मिलेंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। साथ ही आप उनकी इच्छा को पूरी करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे। उनसे मिलकर आपको किसी काम में फायदा भी होगा। मास कम्युनिकेशन स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। 

मकर राशि 
आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे, जिससे घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा।  आपको संचार-साधनों से फायदा हो सकता है। आज ज्यादातर चीजें बहुत आसानी से सुलझती जाएंगी। आपको कुछ नए अनुभव भी प्राप्त होंगे। आज कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे पैसा कमाने के नये विचार मिलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम मिलेंगे। आज कुछ लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। 

राशिफल 28 जुलाई: मंगलवार को लग रहे हैं खास योग, मेष सहित इन राशियों को मिलेगा धनलाभ
Image Source : INDIA TVराशिफल 28 जुलाई: मंगलवार को लग रहे हैं खास योग, मेष सहित इन राशियों को मिलेगा धनलाभ

कुंभ राशि 
आज आप अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप कोई ऐसा काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। किसी भी नए ऑफर के लिए आप तैयार रहेंगे। खुशियाँ कभी भी मिल सकती है। सामाजिक काम में सफल होंगे। आपके कामों की चर्चा होगी। आपका कोई खास काम समय से पूरा हो जायेगा। आज कुछ लोग आपसे सहयोग मांग सकते हैं। घर पर परिवार वालों के साथ छोटी-सी पार्टी का आयोजन करेंगे। 

मीन राशि
आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। किसी मित्र से बात करके ख़ुशी होगी। अपनी खुशी बरकरार रखने के लिये आज आपको विवादों से दूर रहना चाहिए। किसी पुरानी बात को लेकर आपको चिंता हो सकती है। आज आप किसी न किसी काम में उलझ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन कुछ मामलों में आप सफल भी होंगे। ऑफिस में आपकी इम्पोर्टेंस बनी रहेगी। आज सेहत बेहतर बनी रहेगी। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल