1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 7 जून: वृष राशि के जातकों को बिजनेस में करनी पड़ेगी ज्यादा मेहनत, जानिए अन्य राशियों का हाल

राशिफल 7 जून: वृष राशि के जातकों को बिजनेस में करनी पड़ेगी ज्यादा मेहनत, जानिए अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 06, 2020 02:51 pm IST,  Updated : Jun 06, 2020 02:51 pm IST

आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और रविवार का दिन है। द्वितीया तिथि रात 8 बजकर 56 मिनट तक रहेगी | जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

राशिफल 7 जून- India TV Hindi
राशिफल 7 जून Image Source : INDIA TV

आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और रविवार का दिन है। द्वितीया तिथि रात 8 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। दोपहर 2 बजकर 11 मिनट तक मूल नक्षत्र और दोपहर 2 बजकर 51 मिनट तक शुभ योग रहेगा। इन सब के अलावा रविवार को आधी रात से 21 जून तक सूर्यदेव मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आप उल्लास और कुछ बेहतरीन कर गुजरने के मूड में रहेंगे। आपके सामने कुछ अच्छे अवसर आयेंगे आप उसका पूरा लाभ उठाने के लिए तैयार रहें ǀ आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। परिवार वालों के साथ आनंद के पल बीताएंगे। इस राशि के जो लोग वकालत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए दिन राहतपूर्ण रहेगा। 

वृष राशि
आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपके पहले किये गये प्रयासों का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। इस राशि के बिजनेसमैन को थोडी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज आपका दिन परिवार वालो के साथ बीतेगा।  जिससें परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।। शारीरिक दृष्टि से आज आपकी हेल्थ फिट रहेगी। लवमेट आज अपने दिल की बात अपने साथी से कहेंगे। 

7 जून को सूर्य करेगा मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, सिंह, कन्या सहित इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

राशिफल 7 जून
Image Source : INDIA TVराशिफल 7 जून

मिथुन राशि
आज का दिन सामान्य रहने वाला है।आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। साझेदारी में किया गया काम फायदेमंद रहेगा। आज अपने उदार स्वाभाव से लोगों को अपनी ओर अट्रैक्ट कर पायेंगे। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। आप अपनी छुपी ख़ासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य में आज थोड़ी गिरावट हो सकती है। 

कर्क राशि
आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है।  हो सके तो काम घर से ही कर लें बाहर जानें से बचें।आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। इस राशि के विवाहित अपने साथी पर भरोसा बनायें रखें, गलतफहमियों से तनाव बढ़ सकता है। इस राशी के मेडिकल स्टूडेंटस को कुछ अच्छा सिखने को मिलेगा, जो भविष्य में आपके काम आयेंगा। 

वास्तु टिप्स: बच्चे के स्टडी रूम में कराएं इस कलर का पेंट, लगेगा पढ़ाई में मन

राशिफल 7 जून
Image Source : INDIA TVराशिफल 7 जून

सिंह राशि
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। जो भी काम आपके लिए खास हैं, उसे आज पहले पूरा करने की कोशिश करें। इस राशि के छात्रों को कम मेहनत करने से भी सफलता हासिल हो सकती है। अगर आप किसी निजी समस्या से परेशान चल रहे हैं तो, आपको उससे निजात के लिये कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। जिससे आपकी मुश्किल आसान हो सकती है। 

कन्या राशि
आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी जरूरी काम को पूरा करने में कोई पुराना दोस्त अचानक काम आ सकता है। आज परिवार संग किसी धार्मिक कार्य में मन लगायेंगें, जिससे मन शांत रहेगा। पैसों के क्षेत्र में कुछ नई पहल भी आप कर सकते हैं। आपको हर कोशिश में अपने जीवनसाथी का साथ मिलेगा, उनके विचार भी आपके काम आयेंगें। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा।

राशिफल 7 जून
Image Source : INDIA TVराशिफल 7 जून

तुला राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज समझदारी के साथ काम करेंगे तो आपको कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होगा। आज आपको जो भी काम दिया जाए उसे स्वीकार कर लें, क्योंकि आपको काफी धनलाभ होगा। आज जो भी करेंगे, उसके साथ कुछ एक्स्ट्रा जिम्मेदारी भी रहेगी।  सभी के साथ हंसी-खुशी में दिन बीतेगा। 

वृश्चिक राशि
आज का दिन मिला - जुला रहने वाला है। कुछ लोगों का व्यवहार आज आपकी समझ से बाहर रहेगा। जरुरत पड़ने पर साथ के कुछ लोग आपकी मदद नहीं करेंगे। ऐसी स्थितियों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों का समय घर पर दादा दादी के साथ बितेगा, और उनसे कुछ बातें करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। अचानक धनलाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। 

राशिफल 7 जून
Image Source : INDIA TVराशिफल 7 जून

धनु राशि
आज का दिन बढ़िया और फेवरेबल रहने वाला है। आज दोपहर बाद आपको क्रियेटिव कामों में सफलता मिलने के आसार  है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। साथी को समझनें का प्रयास करेंगें जिससें रिश्तें मजबूत होंगे। घर के बुजुर्गों का आशिर्वाद मिलेगा।  घर के कामो में बच्चो की मदद मिलेगी। जिससे आपका काम आसान हो जायेंगा। स्वास्थ अच्छा रहेगा।

मकर राशि
आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। आज पारीवारिक जिम्मेदारियां पूरा करने में सफल होंगे। आज आपके सपने साकार होते हुए नजर आयेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। इस राशि के छात्रों के पास कई दिनों से परेशानी चल रही थी वो आज किसी फ्रैंड की सहायता से सॉल्व हो जायेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आयेंगी। 

राशिफल 7 जून
Image Source : INDIA TVराशिफल 7 जून

कुंभ राशि
आज का दिन समान्य रहेगा। सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग के लोगों को फायदा होने के योग बन रहे है। साथ ही कार्य क्षेत्र में बढ़ोत्तरी भी होगी। आज आप किसी नए निवेश का फैसला ले सकते है। आज आपके सेहत में सुधार आयेगा। छात्रों को उनके मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। आज आप ऑफिस का कार्य समय पर पूरा करने में सफल होंगे।

मीन राशि
आज अपनी सोच सकारात्मक रखें। भविष्य को और बेहतर बनाने के लिए प्लान बनायेंगे। इस राशि के छात्रों को आज अपने लिए नए अवसरों के लिए तैयार रहना होगा। इस राशि के जो लोग मैकनिकल फील्ड से हैं आज उन्हें किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिये कॉल आ सकती है। लवमेटस एक दुसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखी रहेगा| 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल