1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. जून का राशिफल: इस माह इन राशियों की लाइफ में है संकट के बादल, रहें थोड़ा सतर्क

जून का राशिफल: इस माह इन राशियों की लाइफ में है संकट के बादल, रहें थोड़ा सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 01, 2018 02:24 pm IST,  Updated : Jun 01, 2018 02:24 pm IST

जून माह की शुरुआत हो चुकी है। यह माह कुछ राशियों के लिए ठीक नहीं होगा। इस माह कई अशुभ योग बन रहा है। जिसके कारण  मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए यह माह शुभ नहीं होगा।

June 2018 monthy horoscope june 2018
June 2018 monthy horoscope june 2018

मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी बुध आपकी राशि से 12वें घर में मौजूद हैं जो कि आपके लिये किसी बड़े निवेश के संकेत कर रहे हैं। हालांकि आपको निवेश करने के मामले में निर्णय थोड़ा सावधानी से लेने की आवश्यकता भी रहेगी। स्त्री पक्ष के साथ निवेश करना आपके लिये घाटे का सौदा हो सकता है ऐसी कोई पेशकश मिले तो उसे फिलहाल हरी झंडी न ही दें तो बेहतर है।

आपकी राशि में शुक्र के विराजमान होने व राशि से आठवें मंगल के होने से आपको अग्नि आदि से थोड़ा भय इस माह रह सकता है। पुराने कार्य से अचानक आपको लाभ मिलने के संकेत हैं। करियर की बात करें तो आपकी राशि से करियर के स्वामी बृहस्पति वक्र हैं जो कि आपके कार्य की गति धीमी रहने के संकेत कर रहे हैं।  फाइनेंस के मामले में आपकी राशि से धन के स्वामी चंद्रमा बनते हैं। चंद्रमा आपके संचित धन में सेंध लगने के संकेत कर रहे हैं।

मिथुन राशि वालों के लिये हेल्थ के मामले में जून का माह सामान्य बने रहने के आसार हैं। प्रेम के मामले में जून का माह आपके लिये थोड़ा फीका रह सकता है। यदि आपने कोई योजना पहले से बना रखी है तो प्रबल संभावना है कि आपका प्लान चौपट हो जाये। निराश होने की बजाय बेहतर रहेगा अपने आप को हर स्थिति के लिये तैयार रखें।

कर्क राशि
आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा छठे घर में हैं। यह माह आपके लिये स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को बढाने वाला रह सकता है। आपकी राशि में राहू के संचरण करने से एक अनिश्चित डर का भाव भी आप पर मंडरा सकता है। दांपत्य जीवन में कलह के संकेत भी आपके लिये मिल रहे हैं। करियर की बात करें। व्यवसायी जातकों के लिये यह माह लाभकारी रहने के आसार हैं।

इस माह में आपको लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। नौकरीशुदा जातकों के लिये भी समय ठीक रहेगा। कार्योन्नति की उम्मीद भी आप इस समय कर सकते हैं। आपकी राशि से धन भाव के स्वामी सूर्य बनते हैं जो कि लाभ घर में होने से आपके लिये लाभकारी योग बना रहे हैं।

हेल्थ की बात करें तो आपकी राशि के स्वामी छठे घर में शनि के साथ मौजूद हैं जिससे रोग व शत्रु घर में विषयोग बन रहा है। स्वास्थ्य के मामले में यह माह आपके लिये परेशानी वाला रह सकता है। आपकी राशि से प्रेम भाव के स्वामी मंगल उच्च के हैं जो कि आपके लिये इस माह के रोमांस भरा रहने की उम्मीद जता रहे हैं। रोमांटिक लाइफ में आपको पार्टनर की पूरी सपोर्ट रहेगी। कुल मिलाकर आपका प्रेमजीवन अच्छा रहने के संकेत हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल