1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. जून का राशिफल: इस माह इन राशियों की लाइफ में है संकट के बादल, रहें थोड़ा सतर्क

जून का राशिफल: इस माह इन राशियों की लाइफ में है संकट के बादल, रहें थोड़ा सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 01, 2018 02:24 pm IST,  Updated : Jun 01, 2018 02:24 pm IST

जून माह की शुरुआत हो चुकी है। यह माह कुछ राशियों के लिए ठीक नहीं होगा। इस माह कई अशुभ योग बन रहा है। जिसके कारण  मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए यह माह शुभ नहीं होगा।

June 2018 monthy horoscope june 2018
June 2018 monthy horoscope june 2018

सिंह राशि
आपकी राशि के स्वामी सूर्य आपकी राशि से दशम घर में बुधादित्य योग बना रहे हैं। यह आपके लिये जून माह के शुभ रहने का संकेत कर रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपेक्षानुसार परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि इस माह संतान व संबंधों के मामले में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। आपकी राशि से करियर के स्वामी शुक्र हैं जो कि लाभ घर में विराजमान हैं।

 कार्यक्षेत्र में आपके लिये लाभ के योग हैं। नई जॉब का ऑफर आपको आ सकता है। कार्योन्नति की उम्मीद भी आप इस माह कर सकते हैं। फाइनेंस की बात करें तो आपकी राशि से धन भाव के स्वामी बुध हैं जो दशम स्थान में सूर्य के साथ बुधादित्य योग बना रहे हैं। कुल मिलाकर धन प्राप्ति के योग आपके लिये बन रहे हैं। उम्मीद की जा सकती है कि जून का माह आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाएगा।

राशि स्वामी सूर्य शुक्र के घर में होने से आपको लिये स्वास्थ्य के मामले में यह समय अच्छा कहा जा सकता है हालांकि आपको उदर संबंधी समस्याओं से सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आपके लिये प्रेम के मामले में यह समय अनुकूल नहीं कहा जा सकता। संबंधों में अलगाव, पार्टनर से मनमुटाव के आसार नज़र आ रहे हैं। कुल मिलाकर जून माह में ग्रहों का आपके लिये यही संकेत है कि अपनी लव लाइफ में थोड़ा संभलकर चलें। एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें। साथी पर विश्वास बनाए रखें।

कन्या राशि
आपकी राशि के स्वामी बुध भाग्य स्थान में बुधादित्य योग बना रहे हैं जिसके संकेत हैं कि जून का माह आपके लिये बहुत ही सौभाग्यशाली रह सकता है। भाग्य इस महीने आपका पूरा साथ देगा। आपकी राशि से चतुर्थ भाव में शनि व चंद्रमा विष योग बना रहे हैं। जो कि माता के लिये थोड़े चिंताजनक रह सकते हैं।

इस माह के कुछ समय आपको भौतिक संसाधनों का अभाव भी हो सकता है। संसाधनों की कमी महसूस हो सकती है। आपकी राशि से करियर के स्वामी बुध हैं जो कि भाग्य स्थान में आपके लिये कम समय में ज्यादा लाभ के योग इस समय बन रहे हैं। व्यवसायी जातकों के लिये यह समय सामान्य बने रहने के आसार हैं। आपकी राशि से धन के स्वामी शुक्र हैं जो कि कर्म भाव में मौजूद हैं। इस समय आपको अपनी मेहनत के अनुसार ही परिणाम मिलने के आसार हैं इसलिये भाग्य के भरोसे न बैठें कर्म करने में विश्वास रखें।

स्वास्थ्य के मामले में कन्या जातकों के लिये जून माह सामान्य बने रहने के आसार हैं। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो यह माह आपके लिये काफी अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर बने रहेंगें। जो जातक अभी तक एकांकी जीवन जी रहे हैं उन्हें अपनी पसंद का पार्टन मिल सकता है। रुठे हुए दिल फिर से मिल सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल