1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज मंगल कर रहा है मकर राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

आज मंगल कर रहा है मकर राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 30, 2018 07:32 pm IST,  Updated : May 02, 2018 06:22 am IST

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को शाम 04:17 पर मंगल मकर राशि में प्रवेश करेंगे और 6 नवम्बर की सुबह 08:22 तक यहीं पर रहेंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसी बीतेगी आपकी लाइफ।

mars transit capricorn on 1 may tuesday  2018
mars transit capricorn on 1 may tuesday  2018

सिंह राशि
आपके छठे स्थान पर मंगल का यह गोचर आपको साहसी बनायेगा और आपकी कलम आपकी ताकत बनेगी। इस बीच आपको समाज के कुछ अच्छे लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, जिसका भविष्य में आपको लाभ होगा, लेकिन 6 नवम्बर तक आपसे कुछ ऐसे लोग भी हाथ मिलाना चाहेंगे, जो आगे चलकर आपकी जड़ें खोदेंगे। लालच मित्र को भी शत्रु बना सकता है। ऐसे लोगों से आपको सतर्क रहना चाहिए। साथ ही मंगल के अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार के दिन किसी छोटी उम्र की कन्या का आशीर्वाद लेकर उसे कुछ गिफ्ट
करें।

कन्या राशि
मंगल आपके पांचवें स्थान पर गोचर करेंगे और यह स्थान आपको हर तरह का लाभ दिलाने में मदद करेगा। मंगल के इस गोचर से आपके करियर को एक बेहतर दिशा मिलेगी, आपको अपने गुरु के सहयोग से विद्या का पूरा लाभ मिलेगा। साथ ही आपको संतान का सुख मिलेगा और आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियां ही खुशियां होंगी। आप अपने विवेक से कुछ भी हासिल करने में सक्षम होंगे। अतः मंगल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए 6 नवम्बर तक  रात को सोते समय अपने सिरहाने पर पानी रखकर सोएं और अगले दिन उस पानी को किसी पेड़-पौधे की जड़ में डाल दें। साथ ही रोज़ सुबह उठकर घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने से आपको मिलने वाले लाभ सुनिश्चित होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल