1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज मंगल कर रहा है मकर राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

आज मंगल कर रहा है मकर राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 30, 2018 07:32 pm IST,  Updated : May 02, 2018 06:22 am IST

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को शाम 04:17 पर मंगल मकर राशि में प्रवेश करेंगे और 6 नवम्बर की सुबह 08:22 तक यहीं पर रहेंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसी बीतेगी आपकी लाइफ।

mars transit capricorn on 1 may tuesday  2018
mars transit capricorn on 1 may tuesday  2018

मिथुन राशि
मंगल आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर मंगल के गोचर से जातक अस्थायी रूप से मांगलिक कहलाता है, यानी मिथुन राशि वालों आपके आठवें स्थान पर मंगल के इस गोचर से आप 6 नवम्बर तक टेम्पेरेरी रूप से मांगलिक कहलायेंगे। ऐसे में अगर आप विवाहित हैं तो आपको इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि क्या आपके जीवनसाथी की जन्मपत्रिका में भी मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें जा रहा है। अगर हां...तो ठीक है, अन्यथा मंगल के इस गोचर के उपाय आपको जरूर करने चाहिए। साथ ही 6 नवम्बर तक आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। हालांकि आप इस दौरान अपनी मेहनत के बल पर अपने कार्यों को करने में सफल होंगे। अतः मंगल के टेम्पेरेरी मांगलिक दोष से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए आज से लेकर 6 नवम्बर तक प्रतिदिन कुत्ते को रोटी डालें।

कर्क राशि
आपके सातवें स्थान पर मंगल का यह गोचर मिथुन राशि वालों की तरह ही आपको भी 6 नवम्बर तक के लिये टेम्पेरेरी रूप से मांगलिक बना देगा। क्योंकि जन्मपत्रिका में पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर मंगल का गोचर जातक को अस्थायी रूप से मांगलिक बना देता है। ऐसे में अगर आप विवाहित हैं तो आपको भी इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि क्या आपके जीवनसाथी की जन्मपत्रिका में भी मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें जा रहा है। अगर ऐसा है तो ठीक, वरन् सतर्क होकर इस गोचर के उपाय आपको जरूर करने चाहिए। हालांकि मंगल के इस गोचर से आपकी गणित विषय में रूचि बढ़ेगी और धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। परन्तु 6 नवम्बर तक आपको अपने जीवनसाथी की तरक्की और उनकी सेहत का ख्याल जरूर रखना चाहिए। साथ ही मंगल के टेम्पेरेरी मांगलिक दोष से बचने के लिये और मंगल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए अपनी बुआ या बहन को लाल रंग के कपड़े गिफ्ट करें और उनका आशीर्वाद लें। अगर आपकी कोई सगी बहन या बुआ नहीं है, तो रिश्ते में लगने वाली अपनी किसी बहन या बुआ को गिफ्ट कर दें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल