1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज मंगल कर रहा है मकर राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

आज मंगल कर रहा है मकर राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 30, 2018 07:32 pm IST,  Updated : May 02, 2018 06:22 am IST

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को शाम 04:17 पर मंगल मकर राशि में प्रवेश करेंगे और 6 नवम्बर की सुबह 08:22 तक यहीं पर रहेंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसी बीतेगी आपकी लाइफ।

mars transit capricorn on 1 may tuesday  2018
mars transit capricorn on 1 may tuesday  2018

तुला राशि
जन्मपत्रिका में पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर मंगल का गोचर जातक को मांगलिक बनाता है। अतः तुला राशि वालों चौथे स्थान पर मंगल का यह गोचर आपको 6 नवम्बर तक के लिये अस्थायी रूप से मांगलिक बना देगा। ऐसे में आपको इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि क्या आपके जीवनसाथी की कुंडली में भी मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें जा रहा है। अगर हां... तो ठीक है, अन्यथा सतर्क होकर आपको मंगल के इस गोचर के उपाय जरूर करने चाहिए। हालांकि मंगल के इस गोचर से आपको भूमि-भवन और वाहन का सुख मिलेगा। साथ ही माता का सहयोग भी प्राप्त होगा। मंगल के टेम्पेरेरी मांगलिक दोषों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए दूध में थोड़ा-सा मीठा डालकर बरगद के पेड़ की जड़ में डालें और दूध डालने से जो मिट्टी गिली हो, उससे अपने माथे पर तिलक लगाएं।

वृश्चिक राशि
मंगल का यह गोचर आपके तीसरे स्थान पर होगा। मंगल के इस गोचर से आपको 6 नवम्बर तक किसी प्रकार का कष्ट नहीं होगा, लेकिन इस बीच आपकी तरक्की इस बात पर डिपेंड करेगी कि आप अपने भाई-बहनों से साथ कैसा व्यवहार करते हैं। क्यूंकि आपके भाई-बहन ही आपकी सफलता की चाबी हैं। बाकी आपका गृहस्थ जीवन ठीक रहेगा और ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। मंगल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिए एक चॉकलेटी रंग का कपड़ा लेकर किसी नाई, कसाई या दर्जी को गिफ्ट कर दें। इससे आपकी सफलता सुनिश्चित होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल