1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज मंगल कर रहा है मकर राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

आज मंगल कर रहा है मकर राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 30, 2018 07:32 pm IST,  Updated : May 02, 2018 06:22 am IST

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को शाम 04:17 पर मंगल मकर राशि में प्रवेश करेंगे और 6 नवम्बर की सुबह 08:22 तक यहीं पर रहेंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसी बीतेगी आपकी लाइफ।

mars transit capricorn on 1 may tuesday  2018
mars transit capricorn on 1 may tuesday  2018

कुंभ राशि
आपके बारहवें स्थान पर मंगल का यह गोचर मिथुन, कर्क, तुला और मकर राशि वालों की तरह आपको भी 6 नवम्बर तक अस्थायी रूप से मांगलिक बना देगा। वैसे भी अब तो आप जान ही गये होंगे कि जन्मपत्रिका में पहले, चौथे, सातवें, आठवें और बारहवें घर में मंगल का गोचर जातक को मांगलिक बनाता है। अतः कुंभ राशि वालों अगर आप विवाहित हैं तो आपको इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि क्या आपके जीवनसाथी की जन्मपत्रिका में भी मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें जा रहा है। अगर हां तो ठीक है, अन्यथा सतर्क होकर आपको मंगल के इस गोचर के उपाय जरूर करने चाहिए। हालांकि इस दौरान आपको शैय्या सुख मिलेगा, लेकिन 6 नवम्बर तक व्यर्थ के खर्चे से आपको बचना चाहिए। साथ ही मंगल के अस्थायी मांगलिक दोष से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए सूर्यदेव को नित्य रूप से जल में थोड़ा-सा मीठा मिलाकर अर्घ्य दें। साथ ही मन्दिर या किसी धर्मस्थल पर बताशे का दान करें।

मीन राशि
मंगल आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। मंगल के इस गोचर से आपकी आध्यात्मिक विचारों के प्रति आस्था बढ़ेगी। न्यायिक प्रक्रियाओं में आपकी रुचि होगी और आप अपने साहस का परिचय देंगे। साथ ही 6 नवम्बर तक आपको और आपके माता-पिता को आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। इसके अलावा पशुपालक और व्यापारी वर्ग को भी 6 नवम्बर तक कई तरह से फायदे मिलेंगे। हालांकि इस दौरान आपको अपनी सेहत का ख्याल रखने की आवश्यकता है। तो मंगल के अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए अगर आपके लिये संभव हो तो 6 नवम्बर तक घर में कुत्ता पालें अन्यथा कुत्ते को रोटी डालें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल