1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज मंगल कर रहा है मकर राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

आज मंगल कर रहा है मकर राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 30, 2018 07:32 pm IST,  Updated : May 02, 2018 06:22 am IST

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को शाम 04:17 पर मंगल मकर राशि में प्रवेश करेंगे और 6 नवम्बर की सुबह 08:22 तक यहीं पर रहेंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसी बीतेगी आपकी लाइफ।

mars transit capricorn on 1 may tuesday  2018
mars transit capmars transit capricorn on 1 may tuesday  2018

धनु राशि
मंगल आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। मंगल के इस गोचर से आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। 6 नवम्बर तक आपको अन्न-धन या अन्य किसी प्रकार की कमी नहीं होगी। ससुराल पक्ष से भी आपको समय-समय पर आर्थिक रूप से लाभ मिलता रहेगा। इस दौरान विशेषकर दवाईयों, मशीनों या जासूसी के काम से जुड़े लोगों को फायदा होगा। साथ ही 6 नवम्बर तक जब भी आपके किसी करीबी को आर्थिक रूप से आपकी सहायता चाहिए हो, तो उनकी मदद जरूर करें। इससे आपको भी भविष्य में फायदा होगा। मंगल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए 6 नवम्बर तक धार्मिक कार्यों में सहयोग देते रहें और भाईयों की हर संभव मदद करें।

मकर राशि  
मंगल का यह गोचर आपके लग्न स्थान, यानी आपके पहले स्थान पर होगा और जन्मपत्रिका में पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर मंगल का गोचर जातक को अस्थायी रूप से मांगलिक बना देता है। अतः आपके पहले स्थान पर मंगल का यह गोचर 6 नवम्बर तक के लिये आपको अस्थायी रूप से मांगलिक बना देगा। ऐसे में अगर आप विवाहित हैं तो आपको इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि क्या आपके जीवनसाथी की जन्मपत्रिका में भी मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें जा रहा है। अगर हां तो ठीक, वरना सतर्क होकर इस गोचर के उपाय आपको जरूर करने चाहिए। हालांकि आपके लग्न स्थान पर मंगल के इस गोचर से आपको भरपूर यश-सम्मान मिलेगा और आपको धन लाभ होगा। साथ ही आपके प्रेम-संबंध मजबूत होंगे और आपकी संतान को न्यायालय से लाभ मिलेगा। मंगल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए और अस्थायी रूप से मांगलिक दोष से बचने के लिए मन्दिर में बेसन या चने की दाल से बनी किसी चीज़ का दान करें। इससे आपके भाग्य मेंवृद्धि होगी  और आपके परिवार की समृद्धि होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल