1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 17 जनवरी को मंगल कर रहा है राशिपरिवर्तन, जानिए आपकी लाइफ में क्या पड़ेगा असर

17 जनवरी को मंगल कर रहा है राशिपरिवर्तन, जानिए आपकी लाइफ में क्या पड़ेगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 15, 2018 08:33 pm IST,  Updated : Jan 15, 2018 08:33 pm IST

17 जनवरी को मंगल राशि परिवर्तन कर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। सुबह 05:12 पर मंगल तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा और 7 मार्च की शाम 06:28 तक यहीं पर रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आपकी राशि में क्या प्रभाव पड़ेगा।

horoscope
horoscope

तुला राशि
मंगल आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेगा। मंगल के इस गोचर से आप अपने कार्यों के प्रति दृढ़ निश्चयी होंगे। आर्थिक रूप से दूसरों की मदद करेंगे और ससुराल पक्ष से आपको लाभ मिलेगा, लेकिन स्वयं के पास धन का संचय नहीं हो पायेगा। हालांकि 7 मार्च तक मशीनों, कीटनाशक दवाइयों से संबंधित काम करने वालों और जासूसी का काम करने वाले लोगों को धन की प्राप्ति होगी। आपको संतान का सुख मिलेगा। भाईयों से प्यार बनाकर रखें, आपको मिलने वाला लाभ कई गुना बढ़ जायेगा।

अशुभ फल से बचने के लिए

  • सुबह उठकर माता और दादी का आशीर्वाद लें।
  • भाइयों को जब भी जरूरत हो, उनकी मदद जरूर करें।

वृश्चिक राशि
पहले स्थान पर मंगल के इस गोचर से भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। साथ ही राजनीति के क्षेत्र में लाभ मिलेग और आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। लोहा, लकड़ी, मशीनरी आदि का काम कर रहे लोगों को भी फायदा मिलेगा, लेकिन ध्यान रहे अधिक लाभ के चक्कर में अपनी ईमानदारी न छोड़ें। यहां ये भी बता दूं कि किसी की जन्मपत्रिका के चौथे, सातवें, आठवें और बारहवें स्थान के अलावा अगर पहले स्थान पर भी मंगल हो तो जातक मांगलिक कहलाता है। अतः वृश्चिक राशि वालों पहले स्थान पर मंगल का यह गोचर 7 मार्च तक आपको मांगलिक बना देगा।

अगर आप विवाहित हैं तो आपको ध्यान देना चाहिए कि क्या आपके जीवनसाथी की जन्मपत्रिका में मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें जा रहा है। अगर ऐसा है तो ठीक, अन्यथा सावधानी से इस गोचर के उपाय आपको करने चाहिए।

अशुभ फल से बचने के लिए

  • शुक्रवार के दिन कपूर या दही जमीन में दबाएं।
  • मंदिर में घी का दान करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल