1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 17 जनवरी को मंगल कर रहा है राशिपरिवर्तन, जानिए आपकी लाइफ में क्या पड़ेगा असर

17 जनवरी को मंगल कर रहा है राशिपरिवर्तन, जानिए आपकी लाइफ में क्या पड़ेगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 15, 2018 08:33 pm IST,  Updated : Jan 15, 2018 08:33 pm IST

17 जनवरी को मंगल राशि परिवर्तन कर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। सुबह 05:12 पर मंगल तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा और 7 मार्च की शाम 06:28 तक यहीं पर रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आपकी राशि में क्या प्रभाव पड़ेगा।

horoscope
horoscope

मिथुन राशि
मंगल का छठे स्थान पर यह गोचर, अब से 7 मार्च तक के बीच कई अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात करवायेंगे, जिसका लाभ आपको भविष्य में मिलेगा। मंगल का यह गोचर आपकी ताकत बढ़ायेगा। आपको सन्तान का सुख मिलेगा। साथ ही यह आपके भाइयों और साथियों की उन्नति करायेगा। इसके अलावा 7 मार्च तक अच्छे-अच्छे लोग आपकी कलम की ताकत के आगे झुकेंगे।

अशुभ फल से बचने के लिए

  • अपने भाईयों को कुछ गिफ्ट देते रहें।
  • अगर आपके भाई आपसे दूर रहते हैं या किसी कारणवश वे आपकी दी हुई वस्तु न लें, तो उन चीज़ों को पानी में बहा दें।

कर्क राशि
जन्मपत्रिका में पांचवें स्थान पर मंगल का गोचर आपको जीवनसाथी, धन, घर, वाहन आदि सबका शुभ फल दिलायेगा। 7 मार्च तक आप जो भी काम करेंगे, उसका पांच गुना फल आपको मिलेगा। अगर आप लंबे समय से डॉक्टरी के पेशे से जुड़े हैं तो आपको धन लाभ होगा। जो लोग ज्वाइंट फैमिली में रहते हैं, उन्हें संतान से सुख मिलेगा। परन्तु 7 मार्च तक आपको अपनी आंखों का ख्याल रखना होगा। रात के समय पूरी नींद लें।

अशुभ फल से बचने के लिए

  • छोटे बच्चों को दूध का दान करें।
  • रात के समय सिरहाने पर पानी का बर्तन रखकर सोएं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल