1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 17 जनवरी को मंगल कर रहा है राशिपरिवर्तन, जानिए आपकी लाइफ में क्या पड़ेगा असर

17 जनवरी को मंगल कर रहा है राशिपरिवर्तन, जानिए आपकी लाइफ में क्या पड़ेगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 15, 2018 08:33 pm IST,  Updated : Jan 15, 2018 08:33 pm IST

17 जनवरी को मंगल राशि परिवर्तन कर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। सुबह 05:12 पर मंगल तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा और 7 मार्च की शाम 06:28 तक यहीं पर रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आपकी राशि में क्या प्रभाव पड़ेगा।

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: 17 जनवरी को मंगल राशि परिवर्तन कर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। सुबह 05:12 पर मंगल तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा और 7 मार्च की शाम 06:28 तक यहीं पर रहेगा।

मंगल मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी है। मंगल की शुभ स्थिति में व्यक्ति शक्तिशाली और साहसी बनता है, वहीं जन्मपत्रिका में मंगल अच्छी स्थिति में न होने पर समाज के विरुद्ध कामों के लिये प्रेरित करता है। वैसे तो मंगल सही मार्ग पर चलने वाला और सच्चाई का साथ देने वाला ग्रह है, लेकिन गलत के साथ यह गलत है। शरीर में नाभि के आस-पास का क्षेत्र मंगल का माना जाता है। तो मंगल के वृश्चिक राशि में इस गोचर से किस राशि वालों पर क्या प्रभाव होगा और उसके लिये क्या उपाय करने चाहिए। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।

मेष राशि

मंगल आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे । मंगल के इस गोचर से आप न्याय का साथ देंगे। अपनी मेहनत के बल पर काम करेंगे और अपनी कही बात पर अडिग रहेंगे। 7 मार्च तक आपको शत्रुओं का भय नहीं होगा, लेकिन अगर घर में छोटा भाई है तो 7 मार्च तक उसकी सेहत का ख्याल रखने की आवश्यकता है। यहां ये भी बता दूं कि किसी की जन्मपत्रिका के पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर मंगल हों तो जातक मांगलिक कहलाता है। अतः मेष राशि वालों को आठवें स्थान पर मंगल का यह गोचर 7 मार्च तक मांगलिक बना देगा। अगर आप विवाहित हैं तो इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि क्या आपके जीवनसाथी की जन्मपत्रिका में मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें जा रहा है। अगर ऐसा है तो ठीक, अन्यथा सतर्क होकर इस गोचर के उपाय आपको जरूर करने चाहिए।

अशुभ फल से बचने के लिए

  • 7 मार्च तक जितना हो सके घर की दक्षिण दिशा का दरवाजा बन्द ही रखें।
  • जब रोटी सेंकने के लिये तवा रखें, तो उसके गर्म होने पर पानी के छींटे मारने के बाद रोटी सेंके।

वृष राशि
आपके सातवें स्थान पर मंगल के इस गोचर से आप गणित विषय में माहिर होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ने के साथ आपकी सम्पत्ति भी बढ़ेगी। इस दौरान आप जिस तरह के लोगों के सम्पर्क में रहेंगे, आपका स्वभाव भी वैसा ही होगा। किसी भी एक चीज़ के प्रति अधिक चाह रखना बेकार होगा। जन्मपत्रिका में आठवें स्थान की तरह सातवें स्थान पर भी मंगल का गोचर जातक को मांगलिक बनाता है। अतः वृष राशि वालों सातवें स्थान पर मंगल का यह गोचर 7 मार्च तक आपको मांगलिक बना देगा। अगर आप विवाहित हैं तो आपको ध्यान देना चाहिए कि क्या आपके जीवनसाथी की जन्मपत्रिका में मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें जा रहा है। अगर ऐसा है तो ठीक, वरन् सतर्क होकर इस गोचर के उपाय आपको जरूर करने चाहिए।

अशुभ फल से बचने के लिए

  • बुआ या बहन को लाल रंग के कपड़े गिफ्ट करें।
  • 7 मार्च तक बांस से बनी कोई भी चीज़ घर में लाना आवॉयड करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल