धर्म डेस्क: आज माघ मास की अमावस्या है। माघ मास की अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। साथ ही आज मंगलवार का दिन होने से यह भौमवती अमावस्या भी हो गई है। मंगलवार होने के साथ-साथ बुध शनि के साथ-साथ धनु राशि में चंद्रमा होने से विषयोग बन रहा है। जिसके कारण हर राशि के जातकों को धन हानि हो सकती है। आज का दिन वृष, कर्क, सिंह, कन्या, तुला और धनु राशि के जातको के लिए ज्यादा ही हानिकारक साबित हो सकता है। इसीलिए कोई भी काम करने से पहले एक बार सचो जरुर। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।
Related Stories
मेष राशि
आज आपका दिन सकारात्मक से भरा रहेगा। पैसों की स्थिति में मजबूती के लिए आप निवेश पर ध्यान देंगे। इनकम बढ़ाने के लिए आप कुछ नए काम कर सकते हैं। बिजनेस में नए ऑफर मिलेंगे। उन पर विचार करें फायदा होगा ।परिवार के हर मामले में पूरी रुचि लेंगे। जीवनसाथी से बिगडते रिश्ते को सुधारने में कामयाब होंगे। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात हो सकती है। हनुमान जी का टीका करें, तरक्की निश्चित होगी।
वृष राशि
आज नौकरी में धन लाभ का योग हैं साथ ही पार्टनर की भी मदद मिलेगी। आपके मन में समाज के लिए कोई काम करने का विचार आ सकता हैं। रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आपको बिजनेस में नया पार्टनर मिलेगा, जो आगे चलकर मददगार साबित होगा। जीवनसाथी से सामंजस्य बना रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। शुभ कामों पर ध्यान देंगे। आज प्रॉपर्टी या किसी तरह की संपत्ति के मामले में बड़े फैसले आ सकते हैं। सफलता अवश्य मिलेगी। गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं।
अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में