1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 16 जनवरी 2018: बन रहा है विषयोग, ये 6 राशि के जातक रहें संभलकर

राशिफल 16 जनवरी 2018: बन रहा है विषयोग, ये 6 राशि के जातक रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 15, 2018 08:08 pm IST,  Updated : Jan 15, 2018 08:08 pm IST

Aaj Ka Rashifal (16th January 2018): मंगलवार का दिन होने से यह भौमवती अमावस्या भी हो गई है। मंगलवार होने के साथ-साथ बुध शनि के साथ-साथ धनु राशि में चंद्रमा होने से विषयोग बन रहा है। जिसके कारण हर राशि के जातकों को धन हानि हो सकती है।

horoscope
horoscope

सिंह राशि
आज पॉजिटिव नजरिया रखने से जरूरी काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। कामकाज निपटाने के नए तरीके मिल सकते हैं। कारोबार में कर्मचारियों पर ध्यान दें उनको अच्छा लगेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी। अटके हुए कामकाज भी पूरे होने से धन लाभ के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। एक्जाम अच्छा होने से मन में खुशी का माहौल रखें। आर्थिक स्थिति पहले से सामान्य हो सकती है। जरुरतमंद को भोजन कराएं, मन को शांति मिलेगी।

कन्या राशि
आप नया बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं तो आज का दिन ठीक है। आज आप समझदारी से कई काम निपटाने की कोशिश करेंगे। इस राशि वाले स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। थोड़ा धैर्य और खुद पर कंट्रोल रखने से आप सफल भी हो सकते हैं।आज आप ड्राविंग करते वक्त फ़ोन पर बात न करे तो आपके लिए अच्छा होगा।  आप नया वाहन खरीदेंगे। आपको अपनी मन पसंद कलर की गाड़ी मिल सकती है। तिल के लड्डू को बहते जल में प्रवाहित करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल