1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 17 जनवरी को मंगल कर रहा है राशिपरिवर्तन, जानिए आपकी लाइफ में क्या पड़ेगा असर

17 जनवरी को मंगल कर रहा है राशिपरिवर्तन, जानिए आपकी लाइफ में क्या पड़ेगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 15, 2018 08:33 pm IST,  Updated : Jan 15, 2018 08:33 pm IST

17 जनवरी को मंगल राशि परिवर्तन कर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। सुबह 05:12 पर मंगल तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा और 7 मार्च की शाम 06:28 तक यहीं पर रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आपकी राशि में क्या प्रभाव पड़ेगा।

horoscope
horoscope

कुंभ राशि

मंगल के दसवें स्थान पर गोचर से आपके साथ आपके परिवार को भी लाभ मिलेगा। आप अपनी मेहनत के बल पर पैसा कमायेंगे। भले ही आपके पास नकदी कम होगी, परन्तु जायदाद में इजाफा होगा। अगर घर में सोना है तो उसे लॉकर में रखवा दें। आपकी सेहत अच्छी रहेगी, घर-गृहस्थी बेहतर होगी और संतान का सुख मिलेगा।

अशुभ फल से बचने के लिए

  • 7 मार्च तक जब भी मौका मिले, दिव्यांग / दृष्टिहीन की मदद जरूर करें या उन्हें कुछ गिफ्ट देते रहें।
  • चूल्हे पर दूध उबालते समय ध्यान रखें कि दूध उबलकर बर्तन से बाहर न गिरे

मीन राशि
आपके नवें स्थान पर मंगल के इस गोचर से आपका भाग्योदय होगा और सेहत अच्छी रहने से आपकी आयु लंबी होगी। अगर आप शस्त्र आदि के काम से जुड़े हैं तो कारोबार में लाभ मिलेगा। साथ ही जो लोग प्रशासनिक कार्यों में हैं, उन्हें कोई दूसरा पद मिल सकता है। भाईयों का साथ मिलने पर आपकी दिन दुगनी रात चौगनी तरक्की होगी और आपको हर तरह के सुख-साधन मिलेंगे।

अशुभ फल से बचने के लिए

  • भाईयों का हर संभव तरीके से सहयोग करें।
  • अपने बड़े भाई की पत्नी की सेवा करें और उन्हें कुछ मीठा खाने के लिये दें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल