1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज मंगल कर रहा है मीन राशि पर प्रवेश, इन राशियों के जीवन में आ सकता है बड़ा संकट

आज मंगल कर रहा है मीन राशि पर प्रवेश, इन राशियों के जीवन में आ सकता है बड़ा संकट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 17, 2018 06:25 pm IST,  Updated : Dec 23, 2018 11:54 am IST

23 दिसंबर को पौष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार का दिन है। इस दिन दोपहर 12 बजकर 59 मिनट पर मंगल मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 5 फरवरी, 2019 को रात 11 बजकर 48 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। जानें कैसा रहेंगे आपके दिन।

mars in Pisces rashifal
mars in Pisces rashifal

तुला राशि
मंगल आपके छठे स्थान पर गोचर करेंगे। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस दौरान आपको अपने शत्रुओं से बचकर रहना चाहिए। आपको संतान सुख पाने में भी थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं।

अगर आपकी पहले से संतान है, तो उसको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अत: 5 फरवरी 2019 तक अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए और सभी समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए- किसी कन्या को कुछ गिफ्ट करें और उसका आशीर्वाद लें। इससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और आपकी समस्याएं भी कम होगी।

वृश्चिक राशि
मंगल आपके पांचवें स्थान पर गोचर करेंगे। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपको मेहनत के बल पर विद्या का लाभ मिलेगा। संतान से आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आपके करियर को एक बेहतर दिशा मिलेगी। आपको गुरजनों का पूरा सहयोग मिलेगा और पढ़ाई-लिखाई में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

आपका विवेक बना रहेगा। अत: 5 फरवरी 2019 तक मंगल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये  रात को सोते समय अपने सिरहाने पानी रखकर सोएं और अगले दिन उस पानी को किसी पेड़-पौधे की जड़ में डाल दें।  इससे आपके सारे काम अपने आप बनते जायेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल