1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज मंगल कर रहा है मीन राशि पर प्रवेश, इन राशियों के जीवन में आ सकता है बड़ा संकट

आज मंगल कर रहा है मीन राशि पर प्रवेश, इन राशियों के जीवन में आ सकता है बड़ा संकट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 17, 2018 06:25 pm IST,  Updated : Dec 23, 2018 11:54 am IST

23 दिसंबर को पौष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार का दिन है। इस दिन दोपहर 12 बजकर 59 मिनट पर मंगल मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 5 फरवरी, 2019 को रात 11 बजकर 48 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। जानें कैसा रहेंगे आपके दिन।

mars in Pisces rashifal
mars in Pisces rashifal

सिंह राशि
मंगल आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अत: 5 फरवरी 2019 तक आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए। आपके धन की वृद्धि होने में कुछ परेशानी आ सकती है। आपको धन पाने के लिए कोशिशें करनी पड़ेगी। जीवन में उतनी खुशहाली नहीं मिल पायेगी, जितनी आपको आशा है।

इसके अलावा आपको बता दूं कि - जन्मपत्रिका में पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर मंगल के गोचर से जातक अस्थायी रूप से मांगलिक कहलाता है, यानी  सिंह राशि वालों आपके आठवें स्थान पर मंगल के इस गोचर से आप 5 फरवरी 2019 तक अस्थायी रूप से मांगलिक कहलायेंगे। ऐसे में अगर आप विवाहित हैं, तो आपको इस बात पर विशेष ध्यान देना चाहिए कि क्या आपके जीवनसाथी की जन्मपत्रिका में भी मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर जा रहा है। अगर हां... तो ठीक है, अन्यथा मंगल के इस गोचर के उपाय आपको जरूर करने चाहिए। तो मंगल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये
और अशुभ फलों से बचने के लिये  किसी जरूरतमंद को खाना खिलाएं।

कन्या राशि
मंगल आपके सातवें स्थान पर गोचर करेंगे। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपकी गणित विषय में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। साथ ही जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए आपको कई अवसर प्राप्त होंगे। धन-संपदा में वृद्धि होगी। अगर आप किसी वस्तु को पाने की इच्छा रखते हैं, तो इस दौरान वो आपको अवश्य मिलेगे। साथ ही आपकी संतान की तरक्की होगी और जीवन में आपको हर प्रकार का सुख मिलेगा।

यहां एक बार फिर से बता दूं कि - जन्मपत्रिका में पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर मंगल के गोचर से जातक अस्थायी रूप से मांगलिक कहलाता है, यानी कन्या राशि वालों आपके सातवें स्थान पर मंगल के इस गोचर से आप 5 फरवरी 2019 तक मांगलिक कहलायेंगे और ऐसे में अगर आप विवाहित हैं, तो आपको इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि क्या आपके जीवनसाथी की जन्मपत्रिका में भी मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें जा रहा है।

अगर हां ..तो ठीक है, अन्यथा मंगल के इस गोचर के पाय आपको जरूर करने चाहिए। तो मंगल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये अपनी बुआ या बहन को लाल रंग के कपड़े गिफ्ट करें और उनका आशीर्वाद लें। अगर आपकी कोई सगी बहन या बुआ नहीं है, तो रिश्ते में लगने वाली अपनी किसी बहन या बुआ को गिफ्ट कर दें। इससे आपको शुभ फल मिलेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल