1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज मंगल कर रहा है मीन राशि पर प्रवेश, इन राशियों के जीवन में आ सकता है बड़ा संकट

आज मंगल कर रहा है मीन राशि पर प्रवेश, इन राशियों के जीवन में आ सकता है बड़ा संकट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 17, 2018 06:25 pm IST,  Updated : Dec 23, 2018 11:54 am IST

23 दिसंबर को पौष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार का दिन है। इस दिन दोपहर 12 बजकर 59 मिनट पर मंगल मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 5 फरवरी, 2019 को रात 11 बजकर 48 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। जानें कैसा रहेंगे आपके दिन।

mars in Pisces rashifal
mars in Pisces rashifal

धनु राशि
मंगल आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। मंगल के इस गोचर से आपको भूमि-भवन और वाहन का सुख मिलेगा। साथ ही माता से भी पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा, लेकिन यहां आपको एक बात जरूर बता दूं कि जन्मपत्रिका में पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर मंगल का गोचर जातक को अस्थायी रूप से मांगलिक बनाता है। अतः धनु राशि वालों चौथे स्थान पर मंगल का यह गोचर आपको 5 फरवरी 2019 तक के लिये अस्थायी रूप से मांगलिक का प्रभाव देगा।

ऐसे में अगर आप शादी-शुदा हैं, तो आपको इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि क्या आपके जीवनसाथी की कुंडली में भी मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें जा रहा है। अगर हां तो ठीक है, अन्यथा सतर्क होकर आपको मंगल के इस गोचर के उपाय जरूर करने चाहिए। तो 5 फरवरी 2019 तक मंगल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये  दूध में थोड़ा-सा मीठा डालकर बरगद के पेड़ की जड़ में डालें और दूध डालने से जो मिट्टी गिली हो, उससे अपने माथे पर तिलक लगाएं। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति जरूर होगी।

मकर राशि
मंगल आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपको अपने जीवन में संघर्ष करना पड़ सकता है। आपको अपने काम पूरे करवाने के लिये थोड़ी परेशानी हो सकती है। भाई-बहनों से मदद पाने में भी थोड़ी देर हो सकती है। इस दौरन आप अपनी बात को दूसरों के सामने अच्छे से नहीं रख पायेंगे।

आपके स्वास्थ्य में भी कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आपके ऊपर कर्ज का बोझ बना रहेगा। अत: 5 फरवरी 2019 तक मंगल के अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये  एक चॉकलेटी रंग का कपड़ा लेकर किसी नाई, दर्जी या अपने बड़े भाई को गिफ्ट कर दें। इससे आपको अशुभ फलों से छुटकारा मिलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल