1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज मंगल कर रहा है मीन राशि पर प्रवेश, इन राशियों के जीवन में आ सकता है बड़ा संकट

आज मंगल कर रहा है मीन राशि पर प्रवेश, इन राशियों के जीवन में आ सकता है बड़ा संकट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 17, 2018 06:25 pm IST,  Updated : Dec 23, 2018 11:54 am IST

23 दिसंबर को पौष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार का दिन है। इस दिन दोपहर 12 बजकर 59 मिनट पर मंगल मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 5 फरवरी, 2019 को रात 11 बजकर 48 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। जानें कैसा रहेंगे आपके दिन।

mars in Pisces rashifal
mars in Pisces rashifal

कुंभ राशि

मंगल आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी धन लाभ होने के संकेत हैं। साथही आपके पास अन्न की कभी कमी नहीं होगी। बड़े भाईयों से आपका प्रेम भाव बना रहेगा।

परिवार के बाकी सदस्यों के साथ भी अच्छा तालमेल रहेगा। तो 5 फरवरी 2019 तक मंगल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग दें। साथ ही भाईयों की भी हर संभव मदद करें। इससे आपकी आर्थिक उन्नति बनी रहेगी।

मीन राशि  
मंगल आपके पहले स्थान पर गोचर करेंगे। मंगल का यह गोचर आपके पहले स्थान, यानी लग्न स्थान पर होगा। मंगल के इस गोचर से आपको भरपूर यश-सम्मान मिलेगा। आपको धन लाभ भी होगा। साथ ही आपके प्रेम-संबंध मजबूत होंगे और आपकी संतान को न्यायालय संबंधी कार्यों से लाभ मिलेगा। इसके अलावा आपको बता दूं कि जन्मपत्रिका में पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर मंगल का गोचर जातक को अस्थायी रूप से मांगलिक बना देता है। अतः आपके पहले स्थान पर मंगल का यह गोचर 5 फरवरी 2019 तक के लिये आपको अस्थायी रूप से मांगलिक बना देगा।

ऐसे में अगर आप विवाहित हैं, तो आपको इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि क्या आपके जीवनसाथी की जन्मपत्रिका में भी मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें जा रहा है। अगर हां तो ठीक है, वरन् सतर्क होकर आपको इस गोचर के उपाय जरूर करने चाहिए। तो 5 फरवरी 2019 तक मंगल के अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए मंदिर में मसूर की दाल से बनी कोई चीज़ दान करें या केवल मसूर की दाल दान करें। इससे आपके भाग्य में वृद्धि होगी और आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल