1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज मंगल कर रहा है मीन राशि पर प्रवेश, इन राशियों के जीवन में आ सकता है बड़ा संकट

आज मंगल कर रहा है मीन राशि पर प्रवेश, इन राशियों के जीवन में आ सकता है बड़ा संकट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 17, 2018 06:25 pm IST,  Updated : Dec 23, 2018 11:54 am IST

23 दिसंबर को पौष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार का दिन है। इस दिन दोपहर 12 बजकर 59 मिनट पर मंगल मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 5 फरवरी, 2019 को रात 11 बजकर 48 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। जानें कैसा रहेंगे आपके दिन।

mars in Pisces rashifal- India TV Hindi
mars in Pisces rashifal

धर्म डेस्क: आज पौष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार का दिन है। इस दिन दोपहर 12 बजकर 59 मिनट पर मंगल मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 5 फरवरी, 2019 को रात 11 बजकर 48 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। भारतीय ज्योतिष के अनुसार मंगल, मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं।

मंगल के मीन राशि में इस प्रवेश से विभिन्न राशि वाले लोगों पर भी अलग-अलग प्रभाव होंगे। तो मंगल के मीन राशि में इस प्रवेश से विभिन्न राशि वाले लोगों पर क्या प्रभाव होंगे, मंग उनकी जन्मपत्रिका में किस स्थान पर गोचर करेंगे, साथ ही मंगल की शुभ स्थिति के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए और अशुभ फलों से बचने के लिए आपको क्या उपाय करने चाहिए। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से। (साप्ताहिक राशिफल: सप्ताह ही शुरुआत में ही सूर्य और शनि का संयोग, इन राशियों को पूरे सप्ताह होगा कष्ट ही कष्ट )

मेष राशि

मंगल आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। साथ ही आपको शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। आपका इस दौरान कुछ गुस्सा भी आ सकता है। हालांकि 5 फरवरी 2019 तक आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। (इस चमत्कारी धाम से मिला अंबानी को 'वरदान', दिया था बेटी की शादी का पहला न्योता )

यहां ये भी बता दूं कि किसी की जन्मपत्रिका के पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर मंगल हो तो जातक अस्थायी रूप से मांगलिक कहलाता है। अतः मेष राशि वालों को मंगल का यह गोचर 5 फरवरी 2019 तक के लिये अस्थायी रूप से मांगलिक दर्शायेगा और अगर आप विवाहित हैं, तो आपको खास ध्यान देना चाहिए कि क्या आपके जीवनसाथी की जन्मपत्रिका में मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें जा रहा है।

अगर ऐसा है तो ठीक अन्यथा सतर्क होकर इस गोचर के उपाय आपको जरूर करना चाहिए। अत: 5 फरवरी 2019 तक मंगल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए - खाकी रंग की टोपी या पगड़ी से अपना सिर ढक्कर रखें।

वृष राशि  
मंगल आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आध्यात्मिक विचारों के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। आप न्याय के प्रति अपनी आवाज उठायेंगे। साथ ही आपके माता-पिता को आर्थिक रूप से लाभ होगा। आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी।

पशुपालन के काम से जुड़े लोगों और व्यापारी वर्ग को अधिक लाभ मिलेगा। अत: 5 फरवरी 2019 तक अपनी चीज़ों में लाभ की स्थिति सुनिश्चित करने के लिये तिल के लड्डू बनाकर मंदिर में दान करें। अगर लड्डू बनाना संभव न हो तो केवल तिल का दान करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल