1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. मीन फरवरी मासिक राशिफल 2021: आर्थिक दृष्टि से इस राशि के लोगों की स्थिति होगी मजबूत, तेजी से बढ़ेगी आमदनी

मीन फरवरी मासिक राशिफल 2021: आर्थिक दृष्टि से इस राशि के लोगों की स्थिति होगी मजबूत, तेजी से बढ़ेगी आमदनी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 02, 2021 11:25 pm IST,  Updated : Feb 04, 2021 02:46 am IST

जानें मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा फरवरी 2021।

   Meen February 2021 masik rashifal- India TV Hindi
    Meen February 2021 masik rashifal Image Source : INDIA TV

साल 2021 का दूसरा माह फरवरी माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह कई ग्रह राशि राशिपरिवर्तन करेंगे। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जहां 4 फरवरी को बुध मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। वहीं 12 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है। जानिए ज्योतिषाचार्य अनिल ठक्कर से कैसा रहेगा मीन राशि वालों के लिए फरवरी माह।  

  
मीन फरवरी मासिक राशिफल 2021 

मीन राशि के लोग देव गुरु बृहस्पति के आधिपत्य में रहते हैं। यह एक ज्ञानवान राशि मानी गई है इसलिए बड़े-बड़े स्कॉलर, विद्वान और प्रोफेसर भी मीन राशि में जन्म लेते पाए गए हैं। यह एक आध्यात्मिक राशि भी है इसलिए जो लोग आध्यात्मिक क्षेत्र में उन्नति करना चाहते हैं, मीन राशि में जन्म लेने से उन्हें अच्छी सफलता मिलती है। महीने की शुरुआत में चार-चार ग्रह आपकी राशि से एकादश भाव में एकत्रित होंगे जिसकी वजह से यह महीना आपके लिए बहुत अच्छे परिणाम प्रदान करने वाला साबित होगा।

4 फरवरी को बुध का गोचर भी वक्री अवस्था में आपके एकादश स्थान में हो जाएगा। जब पांच ग्रहों का जमावड़ा आपके इस भाव में होगा तो आप मान कर चलिए कि आपकी आर्थिक उन्नति बहुत तेजी से होगी और आपके दिल की इच्छाएं पूरी हो जाएंगी। आपकी जो इच्छा काफी समय से अटकी पड़ी थी, वह भी इस दौरान पूरी होंगी और आप जीवन में उत्तरोत्तर वृद्धि करेंगे। विदेश जाने की इच्छा रखने वाले लोगों को थोड़ा धैर्य रखना होगा, अभी समय पूरी तरह से अनुकूल नहीं है लेकिन हां इस महीने आपको काफी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं लेकिन यह यात्राएं आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी और आप के संपर्क अनेक लोगों से बनेंगे जो आपके काम में आपकी मदद करेंगे। 

12 फरवरी के बाद जब शनि अस्त अवस्था से बाहर निकल आएंगे तब आपकी आमदनी और तेजी से बढ़ेगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई को लेकर चौकन्ना रहना पड़ेगा क्योंकि यह समय उन्हें अपने मार्ग से भटका सकता है। एकाग्रता भंग होने से पढ़ाई में समस्याएं शुरू हो सकती हैं। आप आध्यात्मिक रूप से काफी उन्नति करेंगे और यदि इस दिशा में आप पहले से ही प्रयासरत हैं तो मान कर चलिए कि इस महीने आपको कई अच्छे अनुभव होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल