1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 11 सितंबर को बुध कर रहा है कन्या राशि में गोचर, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

11 सितंबर को बुध कर रहा है कन्या राशि में गोचर, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 09, 2019 11:24 pm IST,  Updated : Sep 10, 2019 10:40 am IST

11 सितंबर को सुबह 04 बजकर 59 मिनट से बुध कन्या राशि में गोचर करेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Mercury transit in virgo
Mercury transit in virgo

तुला राशि
बुध का गोचर आपकी जन्मपत्रिका के 12वें भाव में हुआ है। लिहाज़ा इस गोचर से आपके खर्चों में कमी आएगी। फिजुलखर्ची से आपको छुटकारा मिलेगा। वहीं जीवनसाथी से प्यार से बात करें अन्यथा आप दोनों के बीच अनबन की नौबत आ सकती है। लेकिन संभलकर चलेंगे तो ये गोचर आपको शुभ फल ही देगा। ऐसे में बुध के इस गोचर में शुभ फलो की प्राप्ति व अशुभ फलों के प्रभाव से बचने के लिए आपको पीले रंग का धागा गले में धारण करना चाहिए। 29 सितंबर तक आप वो धागा अपने गले में पहनें रखें और फिर उसे साफ बहते पानी में प्रवाहित कर दें। आपकी तमाम समस्याओं का अंत होगा।

वृश्चिक राशि
आपकी जन्मपत्रिका में बुध का गोचर ग्यारहवें भाव में हुआ है। ये भाव आपकी इनकम से जुड़ा है। बुध के इस भाव में गोचर से आपकी आय के स्त्रोत में कमी आ सकती है जिससे आपकी इनकम में कमी आएगी। वहीं आपकी इच्छाओं की पूर्ति में भी थोड़ा समय लग सकता है। ऐसे मेंबुध का ये गोचर आपके लिए ज्यादा फायदेमंद नहीं होने वाला। आपको इस दौरान ज्यादा मेहनत करनी होगी। बुध के इस गोचर में शुभ फलों की प्राप्ति और अशुभ फलों के प्रभाव से बचने के लिए आपको गले में तांबे का पैसा धारण करना चाहिए। अगर किसी भी वजह से गले में तांबे का सिक्का नहीं पहन सकते तो जेब में भी रख सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल