1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 11 सितंबर को बुध कर रहा है कन्या राशि में गोचर, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

11 सितंबर को बुध कर रहा है कन्या राशि में गोचर, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 09, 2019 11:24 pm IST,  Updated : Sep 10, 2019 10:40 am IST

11 सितंबर को सुबह 04 बजकर 59 मिनट से बुध कन्या राशि में गोचर करेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Mercury transit in virgo
Mercury transit in virgo

कुंभ राशि
बुध का गोचर आपकी जन्मपत्रिका के आठवें भाव में हुआ है। आठवां भाव आयु भाव के नाम से भी जाना जाता है जो आपकी उम्र, आपके जीवन में घटने वाली घटनाओं के बारे में हमें जानकारी देता है। बुध आपकी जन्मपत्रिका में शुभ व अशुभ दोनों है। लिहाज़ा इस गोचर का इसका मिला जुला असर 29 सितंबर तक आपके जीवन में देखने को मिलेगा। अगर आप मेहनत करेंगे तो शुभ फल ही आपको प्राप्त होंगे। बुध के इस गोचर में शुभ फलों की प्राप्ति व अशुभ फलों के प्रभाव से बचने के लिए आपको घर की छत पर किसी बर्तन में दूध रखना चाहिए। 29 सितंबर तक ये उपाय करें.. आप अशुभ प्रभावों से बचे रहेंगे।

मीन राशि
बुध का गोचर आपकी जन्मपत्रिका में सातवें भाव में हुआ है। सातवां भाव जीवनसाथी की स्थिति के बारे में दर्शाता है। बुध के इस भाव में गोचर से आपके और आपके जीवनसाथी के बीच संबंधों में थोड़ी अनबन हो सकती है। आप अपने जीवन से जुड़ा कोई फैसला लें तो उसमें अपने जीवनसाथी की सलाह को जरूर शामिल करें। इससे आपको सफलता जरूर मिलेगी। वहीं बेकार के वाद- विवाद से बचे रहें। बुध के इस गोचर में शुभ फलों की प्राप्ति व अशुभ फलों के प्रभाव से बचने के लिए आपको गाय को साबुत मूंग की दाल खिलानी चाहिए। ये उपाय करने से जीवनसाथी के साथ किसी तरह के वाद विवाद से आप बचे रहेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल