1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज बुध कर रहा है तुला राशि में प्रवेश, 4 राशियों का होगा भाग्योदय और 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

आज बुध कर रहा है तुला राशि में प्रवेश, 4 राशियों का होगा भाग्योदय और 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 02, 2018 07:29 pm IST,  Updated : Oct 05, 2018 06:48 pm IST

6 अक्टूबर को बुध अपनी उच्च राशि कन्या को छोड़कर तुला राशि में प्रवेश करेगा। है, जहां ये 2 नवंबर तक बने रहेंगें। बुध के गोचर का समय 12:51 रहेगा। इस दौरान सभी 12 राशियों को बुध कैसे प्रभावित करेंगें। जानें राशिनुसार आपकी राशि पर पड़ने वाले प्रभावों के बारें में।

Mercury transit libra on 6 october 2018
Mercury transit libra on 6 october 2018

मिथुन राशि

बुध आपकी राशि के स्वामी हैं जो कि स्वराशि कन्या से शुक्र की राशि तुला में परिवर्तित हुए हैं। आपकी राशि से यह पंचंम भाव में गोचर कर रहे हैं। आपके लिये यह समय चुनौतिपूर्ण रह सकता है। व्यक्तिगत जीवन में आपको समस्याओं से दो चार होना पड़ सकता है, आप तनावग्रस्त महसूस कर सकते हैं। हो सकता है बनी बनाई योजनाएं भी सिरे न चढ़ें। व्यावसायिक तौर पर भी आर्थिक रूप से कुछ नुक्सान उठाना पड़ सकता है। आपका आत्मबल इस समय कमजोर रहने के आसार हैं। संतांन पक्ष की ओर से भी आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं।

कर्क राशि
आपकी राशि से चतुर्थ स्थान यानि सुख भाव में बुध गोचररत रहेंगें। यह समय पैतृक संपत्ति या संपत्ति में किये गये निवेश के लिये लाभकारी रहने के आसार हैं। हालांकि इस समय आपकी कार्यक्षमता, ऊर्जा कम रहेगी जिससे आप थोड़ी सुस्ती भी दिखा सकते हैं। बढ़े हुए खर्च आपको परेशान कर सकते हैं। दोस्तों के साथ समय गुजारने, उनकी सहायता मिलने से थोड़ी राहत मिल सकती है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल