1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज बुध कर रहा है तुला राशि में प्रवेश, 4 राशियों का होगा भाग्योदय और 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

आज बुध कर रहा है तुला राशि में प्रवेश, 4 राशियों का होगा भाग्योदय और 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 02, 2018 07:29 pm IST,  Updated : Oct 05, 2018 06:48 pm IST

6 अक्टूबर को बुध अपनी उच्च राशि कन्या को छोड़कर तुला राशि में प्रवेश करेगा। है, जहां ये 2 नवंबर तक बने रहेंगें। बुध के गोचर का समय 12:51 रहेगा। इस दौरान सभी 12 राशियों को बुध कैसे प्रभावित करेंगें। जानें राशिनुसार आपकी राशि पर पड़ने वाले प्रभावों के बारें में।

Mercury transit libra on 6 october 2018
Mercury transit libra on 6 october 2018

सिंह राशि
सिंह राशि से बुध तृतीय स्थान में विचरण कर रहे हैं। यह समय अपनी वित्तिय स्थिति की ओर झांकने का है। स्थिति को बेहतर करने के लिये कुछ चीज़ों पर पुन: विचार विमर्श कर उन्हें नये सिरे से करने की आवश्यकता हो सकती है। आपका रोमांटिक जीवन इस दौरान सामान्य बने रहने के आसार हैं। हो सकता है आप अपने साथी के लिये कम समय निकाल पायें। छोटी मोटी यात्रा भी आपको करनी पड़ सकती हैं हालांकि संभव है इस यात्रा से आपकी अपेक्षाएं पूरी न हों।

कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी स्वंय बुध हैं जो कि आपकी ही राशि से परिवर्तित हुए हैं। बुध इस समय आपके धन भाव में गोचर कर रहे हैं जो कि आपके लिये वित्तीय तौर पर लाभ प्राप्ति के योग बना रहे हैं। संपत्ति संबंधी लेन-देन के मामलों में आप मुनाफा कमा सकते हैं। जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिये भी यह समय बेहतर प्रदर्शन करने वाला रह सकता है। किस न किसी तरीके से आपके करीबी रिश्तेदारों की मदद से भी आपको लाभ मिल सकता है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल