1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज सुबह बुध कर रहा है कन्या राशि पर प्रवेश, इन राशियों के जीवन में आ सकता है भारी संकट

आज सुबह बुध कर रहा है कन्या राशि पर प्रवेश, इन राशियों के जीवन में आ सकता है भारी संकट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 17, 2018 06:08 pm IST,  Updated : Sep 18, 2018 09:46 pm IST

18 सितंबर की सुबह 04 बजकर 15 मिनट पर बुध कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और 6 अक्टूबर की दोपहर 12:43 तक यहीं पर रहेंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर। साथ ही जानें कैसे पाएं अशुभ प्रभाव से निजात। (

mercury transit virgo on 19 september 2018
mercury transit virgo on 19 september 2018

धनु राशि
बुध आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपका जीवनयापन बेहतर बना रहेगा। व्यापारी लोगों को उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। आपको दूसरे लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। आपकी तिजोरियों मोतियों से भर जायेगी, यानि आपकी आर्थिक स्थिति हर तरह से अच्छी रहेगी। तो बुध के प्रभाव से 6 अक्टूबर तक आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाये रखने के लिये   माँ सरस्वती की उपासना करें। इससे आपकी खूब उन्नति होगी।

मकर राशि
बुध आपके नवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपके संतान सुख में बाधा आ सकती हैं। आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं, जिससे आपके कामों की गति धीमी हो सकती है। अतः आपको अपना पूरा ध्यान रखना चाहिए और 6 अक्टूबर तक इस अशुभ स्थिति से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए  लोहे की लाल रंग की हुई गोलियां अपने पास रखें और 6 अक्टूबर तक हरे रंग की चीज़ों को उपयोग में लाने से बचें।  इससे आपके जीवन की परेशानियां कम होगी और आपको भाग्य का साथ मिलता रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल