1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज सुबह बुध कर रहा है कन्या राशि पर प्रवेश, इन राशियों के जीवन में आ सकता है भारी संकट

आज सुबह बुध कर रहा है कन्या राशि पर प्रवेश, इन राशियों के जीवन में आ सकता है भारी संकट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 17, 2018 06:08 pm IST,  Updated : Sep 18, 2018 09:46 pm IST

18 सितंबर की सुबह 04 बजकर 15 मिनट पर बुध कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और 6 अक्टूबर की दोपहर 12:43 तक यहीं पर रहेंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर। साथ ही जानें कैसे पाएं अशुभ प्रभाव से निजात। (

mercury transit virgo on 19 september 2018
mercury transit virgo on 19 september 2018

कुंभ राशि
बुध आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपकी सेहत अच्छी रहेगी। साथ ही आपकी माता का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। अत: अपने स्वास्थ्य की बेहतरी सुनिश्चित करने के लिए और शुभ फल पान के लिये  मिट्टी के बर्तन में पिसी हुई शक्कर डालकर, उस पर ढक्कन लगाकर घर से दूर कहीं विराने में दबा दें। इससे आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप बेहतर ढंग से अपने कामों को पूरा कर पायेंगे।

मीन राशि
बुध आपके सातवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से बुद्धि चाहें साथ न दें, लेकिन धन सदैव सहायता देता रहेगा। आपके ससुराल पक्ष को भी इस गोचर का लाभ मिलेगा। आपकी कलम आपका पूरा साथ देगी। अगर आप दस्तकारी संबंधी कार्य करते हैं, तो आपको लाभ मिलेगा। 6 अक्टूबर तक की गई समुद्री यात्रा भी लाभदायक रहेगी। मुकदमे आदि में उलझनों से आपको छुटकारा मिलेगा। तो बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और किसी भी तरह के अशुभ फल से बचने के लिये  पानी में भिगोये हुए हरे मूंग का मन्दिर में दान करें। इससे जीवन में सब अच्छा होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल