1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 28 जनवरी को बुध कर रहा है मकर राशि में प्रवेश, आपकी लाइफ में पड़ेगा ये प्रभाव

28 जनवरी को बुध कर रहा है मकर राशि में प्रवेश, आपकी लाइफ में पड़ेगा ये प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 25, 2018 06:09 pm IST,  Updated : Jan 25, 2018 06:23 pm IST

आज भोर होने से पहले 01 बजकर 03 मिनट पर बुध मकर राशि में प्रवेश कर चुका है और 14 फरवरी को पूरा दिन, पूरी रात पार करके अगली सुबह 03:24 तक यहीं पर रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके दिन...

horoscope
horoscope

धनु राशि
बुध आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेगा। बुध के इस गोचर से आपके धन कोष में वृद्धि होगी। साथ ही आपके परिवार वालों के लिये भी यह फायदेमंद होगा। आपकी बौद्धिक क्षमता अच्छी होगी और माता का सुख मिलेगा। 14 फरवरी तक आप अपनी तरह से खुश रहने की कोशिश करेंगे। शत्रुओं पर विजय पाने में कामयाब होंगे।
उपाय
अगर पहन सकते हैं तो नाक में चांदी पहनें वरन् मिट्टी का खाली घड़ा ढक्कन लगाकर पानी में बहा दें।

मकर राशि
बुध आपके पहले स्थान पर, यानी लग्न स्थान पर गोचर करेगा। लग्न स्थान पर बुध के इस गोचर से आपको धन की प्राप्ति होगी, समाज में भरपूर मान-सम्मान मिलेगा। साथ ही प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी और संतान पक्ष को न्यायालय से लाभ मिलेगा। हालांकि बुध का यह गोचर आपको थोड़ा स्वार्थी और शरारती प्रवृत्ति का बना सकता है।
उपाय

  • 14 फरवरी तक हरे रंग के कपड़े पहनना अवॉयड करें।
  • अपने किसी भी काम को करने से पहले उसकी दिशा सूची तैयार कर लें, ताकि बाद में आपका ध्यान न भटके।

अगली स्लाइल में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल