1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 28 जनवरी को बुध कर रहा है मकर राशि में प्रवेश, आपकी लाइफ में पड़ेगा ये प्रभाव

28 जनवरी को बुध कर रहा है मकर राशि में प्रवेश, आपकी लाइफ में पड़ेगा ये प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 25, 2018 06:09 pm IST,  Updated : Jan 25, 2018 06:23 pm IST

आज भोर होने से पहले 01 बजकर 03 मिनट पर बुध मकर राशि में प्रवेश कर चुका है और 14 फरवरी को पूरा दिन, पूरी रात पार करके अगली सुबह 03:24 तक यहीं पर रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके दिन...

horoscope
horoscope

मिथुन राशि
बुध आपके आठवें स्थान पर गोचर करेगा। यह स्थान आयु से संबंध रखता है। बुध के इस गोचर से शुभ फलों की प्राप्ति के लिये आपको थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़
सकती है। धन को संभालकर रखें और अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। आपको इस दौरान मकान भी बदलना पड़ सकता है।
उपाय

  • मिट्टी के बर्तन में पिसी हुई शक्कर या शहद भरकर वीराने में दबा दें।
  • तांबे के बर्तन में साबुत मूंग भरकर, उसका ढक्कन बंद करके बहते पानी में प्रवाहित कर दें।

कर्क राशि
बुध आपके सातवें स्थान पर गोचर करेगा। बुध के इस गोचर से आपको धन लाभ मिलेगा। जो लोग दस्तकारी के काम से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ होगा। साथ ही अगर आपके ऊपर कोई मुकदमा या केस चल रहा है, तो 14 फरवरी तक फैसला आपके पक्ष में होगा। आपकी कलम आपका पूरा साथ देगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।
उपाय

  • मां दुर्गा की उपासना करें।
  • अपनी बहन, बुआ को हरे रंग का कुछ गिफ्ट करें।

अगली स्लाइल में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल