1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 28 जनवरी को बुध कर रहा है मकर राशि में प्रवेश, आपकी लाइफ में पड़ेगा ये प्रभाव

28 जनवरी को बुध कर रहा है मकर राशि में प्रवेश, आपकी लाइफ में पड़ेगा ये प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 25, 2018 06:09 pm IST,  Updated : Jan 25, 2018 06:23 pm IST

आज भोर होने से पहले 01 बजकर 03 मिनट पर बुध मकर राशि में प्रवेश कर चुका है और 14 फरवरी को पूरा दिन, पूरी रात पार करके अगली सुबह 03:24 तक यहीं पर रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके दिन...

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: आज भोर होने से पहले 01 बजकर 03 मिनट पर बुध मकर राशि में प्रवेश कर चुका है और 14 फरवरी को पूरा दिन, पूरी रात पार करके अगली सुबह 03:24 तक यहीं पर रहेगा। भारतीय ज्योतिष के अनुसार बुध, मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। इसकी दिशा उत्तर है, तो वहीं इसका तत्व पृथ्वी है।

बुध ज्योतिष विद्या, शिल्प, कम्प्यूटर, वाणिज्य और चतुर्थ तथा दशम स्थान का कारक है। यह बुद्धि और वाणी का देवता है। इसका सीधा प्रभाव दिमागी रूप से मेहनत वाले कामों पर पड़ता है, जबकि शरीर में मुख्य रूप से गले और कन्धों पर इसका प्रभाव रहता है। बुध के मेष राशि में इस प्रवेश से विभिन्न राशि वालों पर क्या प्रभाव होगा, बुध उनके किस स्थान पर गोचर करेगा और उसके लिये क्या उपाय करने चाहिए। जानिए

मेष राशि

बुध आपके दसवें स्थान पर गोचर करेगा। बुध के इस गोचर से आपको करियर में सफलता मिलेगी। साथ ही आपके पिता की भी तरक्की होगी। नई चीजों को सीखने का मन करेगा। शस्त्र आदि के काम से जुड़े लोगों को विशेष फायदा होगा, लेकिन 14 फरवरी तक किसी भी चीज़ का लालच करना आप पर भारी पड़ सकता है। साथ ही किसी की मदद का गलत फायदा न उठाएं।
उपाय
28 जनवरी से 14 फरवरी तक बाहर का खाना-पीना अवॉयड करें।

वृष राशि
बुध आपके नवें स्थान पर गोचर करेगा। बुध के इस गोचर से आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ के साथ आयु में भी वृद्धि होगी। परिवार से सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। साथ ही आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय

  • लोहे की लाल रंग की गोली अपने पास रखें।
  • मिट्टी के बर्तन में खुम्बियां रखकर, उस पर ढक्कन लगाकर मन्दिर में दे आएं।

अगली स्लाइल में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल