1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. अगस्त मासिक राशिफल 2018: जानिए किस राशि के जातकों के लिए खुशी और किसके लिए गम लाएगा ये माह

अगस्त मासिक राशिफल 2018: जानिए किस राशि के जातकों के लिए खुशी और किसके लिए गम लाएगा ये माह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 01, 2018 04:26 pm IST,  Updated : Aug 01, 2018 04:28 pm IST

अगस्त माह की शुरुआत में ही सूर्य वक्री बुध और राहु में विराजमान है। इसके साथ ही अगस्त माह के पहले दिन ही शुक्र कन्या राशि पर प्रवेश किया है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानिए अगस्त माह आपका कैसा बीतेगा।

August horoscope 2018
August horoscope 2018

सिंह राशि
माह का आरंभ मेष लग्न में हो रहा है जिससे आपकी राशि पंचम भाव की राशि बनती हैं। आपकी राशि के स्वामी माह के आरंभ में व्यय भाव में वक्री बुध व राहू के साथ गोचर कर रहे हैं। 12वां घर व्यय के साथ साथ निवेश का कारक भी माना जाता है। इस समय आपको धन निवेश के मामले में थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। आपका आत्मबल भी कुछ कमजोर रहने के आसार हैं।

सेहत में भी आपको उतार-चढ़ाव देखना पड़ सकता है। विशेषकर नेत्र संबंधी किसी समस्या से दो चार होना पड़ सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखना इस समय बहुत आवश्यक है। भावावेश में आकर आप किसी की भावनाओं को आहत कर सकते हैं। फाइनेंशियल कंडीशन को बेहतर रखने के लिये अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाकर रखें।

माह के आरंभ में शुक्र आपकी राशि से गोचर कर धन भाव में नीच के भी हो रहे हैं जिससे संभव है आपके लिये धन की बचत कर पाना थोड़ा मुश्किल रहे। त्वचा व गले संबंधी रोगों से भी सचेत रहें। सफलता पाने व लक्ष्यों को साधने के लिये आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता रहेगी।

माह के उतर्राध में सूर्य आपकी राशि में आ जायेंगें। इस समय आपका आत्मविश्वास काफी उच्च रहेगा। नाम व प्रसिद्धि भी आपको इस समय मिल सकती है। जो जातक किसी तरह की नेतृत्वकारी भूमिका में हैं उनके लिये अपना नाम चमकने के योग बन रहे हैं। यदि हाल में रोमांटिक लाइफ में कोई कमी महसूस की हो, भौतिक सुख सुविधाओं की कमी आपको खली है तो इस समय आपकी ये समस्याएं भी हल हो सकती हैं। आपका पूरा ध्यान इस माह के उतर्राध में अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर रहने के आसार हैं।

माह के अंतिम दिनों में आपकी राशि से छठे घर में उच्च के मंगल वक्री होकर गोचर कर रहे हैं वह मार्गी हो जायेंगें स्वास्थ्य के मामले में आपकी चिंताएं दूर हो सकती हैं। माह के अंतिम दिनों में आप अपने प्रतिद्वंदियों को भी सबक सिखाने में कामयाब हो सकते हैं।

कन्या राशि
अगस्त माह का आरंभ मेष लग्न व कुंभ राशि में हो रहा है। माह के लग्न से आपकी राशि छठे स्थान की राशि बनती है। माह के आरंभ में राशि स्वामी बुध वक्री होकर सूर्य व राहू के साथ लाभ घर में गोचर कर रहे हैं। आपके लिये यह माह काफी अच्छा रहने के संकेत हैं। आत्मबल भी काफी मजबूत रहने के आसार हैं। नये कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो सफलता मिल सकती है।

कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की प्रशंसा हो सकती है। यह प्रशंसक आपके सीनियर्स भी हो सकते हैं और आपके बिजनेस पार्टनर भी। घर में सुख सुविधा बढ़ाने वाली कोई वस्तु आ सकती है। गाड़ी खरीदने के लिये प्रयासरत हैं तो इस माह में गाड़ी खरीदने के योग भी बन रहे हैं।

माह के आरंभ में ही शुक्र आपकी ही राशि में आ रहे हैं जहां वे नीच के माने जाते हैं। यह आपकी लाइफ में कुछ चुनौतियों को लेकर आने के संकेत कर रहे हैं। इस समय आपका ध्यान भोग-विलास में अधिक रह सकता है जो कि आपके लिये सही नहीं है। रोमांटिक लाइफ में भी आप अपने पार्टनर को या पार्टनर आपको संदेह की नज़र से देख सकते हैं। यानि आप दोनों में एक दूसरे पर विश्वास की कमी हो सकती है। कुसंगति में पड़ने की पूरी संभावनाएं हैं। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

माह के उतर्राध में सूर्य 12वें भाव में आने पर आपके लिये धन हानि के योग भी बन रहे हैं। आत्मबल में भी इस समय कमी आ सकती है। खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस समय कोई आपका अहित चाह सकता है सचेत रहने की आवश्यकता भी आपको है। अग्नि आदि से बचकर रहें। माह के अंतिम दिनों में पंचम भाव में मंगल मार्गी हो रहे हैं। संतान व शिक्षा संबंधी शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल