1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल अप्रैल 2018: 2 ग्रह कर रहे हैं राशिपरिवर्तन, इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत

राशिफल अप्रैल 2018: 2 ग्रह कर रहे हैं राशिपरिवर्तन, इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 02, 2018 04:59 pm IST,  Updated : Apr 02, 2018 04:59 pm IST

राशिफल अप्रैल 2018: सूर्य कर्क राशि से दसवें स्थान में शुक्र के साथ आ जायेंगें साथ ही बुध भाग्य स्थान में वक्री से मार्गी हो जायेंगें। माह के मध्य में शुक्र भी अपनी राशि बदलेगा। जिसके कारण हर राशि के जातकों पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ेगा। जानिए...

Monthy horoscope april 2018
Monthy horoscope april 2018

मिथुन राशि
आपकी राशि के स्वामी माह के पूर्वाध में कर्म भाव में वक्री होकर सूर्य के साथ गोचर कर रहे हैं। इस समय आपको अपने कामकाजी जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन संपत्ति संबंधी लेन-देन खासकर पैतृक संपत्ति के मामले में आपको लाभ मिल सकते हैं। परिजनों का सहयोग भी आपको मिल सकता है। लेकिन कार्यस्थल पर कुछ ईर्ष्यालु लोग आपकी छवि को नुक्सान पंहुचाने के प्रयास कर सकते हैं।

माह के मध्य में सूर्य आपकी राशि से लाभ घर में शुक्र के साथ आ जायेंगें। यह समय आपके लिये काफी शानदार कहा जा सकता है आपका आत्मविश्वास काफी मजबूत होने के आसार बनेंगें। कार्यस्थल पर आपको सहकर्मियों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो सकता है। फाइनेशियल कंडीशन भी बेहतर होने की उम्मीद कर सकते हैं। पर्सनल लाइफ भी सौहार्दपूर्ण रहने के आसार हैं। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा. रोमांटिक लाइफ को लेकर भी आप उत्साहित रह सकते हैं।

माह के उतर्राध मे शनि के सप्तम भाव में वक्री होने से रोमांटिक लाइफ में परेशानी आ सकती है। विशेषकर विवाहित दंपतियों का किसी छोटी मोटी बात को लेकर हुआ विवाद भी अदालत में जा सकता है इसलिये थोड़ा सचेत रहें। सेहत का भी आपको इस समय ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। माह के उतर्राध में ही शुक्र आपकी राशि से 12वें भाव में आ जायेंगें। यदि किसी कार्य के लिये कर्ज लेने में परेशानी आ रही थी तो वह इस समय दूर हो सकती है और आपको आसानी से कर्ज मिल सकता है। आपके लिये इस समय यात्रा के योग भी बन रहे हैं। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

कर्क राशि
माह के आरंभ में आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा आपकी राशि से पराक्रम भाव में रहेंगें जिससे उम्मीद की जा सकती है कि इस माह पिछले दिनों की अपेक्षा आपकी परफोर्मेंस में सुधार होगा। माह की शुरुआत में सूर्य भाग्य स्थान में वक्री बुध के साथ गोचर कर रहे हैं। इस समय आपकी कम्यूनिकेशन स्किल अच्छी रहने के आसार हैं। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। कोई गुड न्यूज भी आपको मिल सकती है।

माह के मध्य में सूर्य आपकी राशि से दसवें स्थान में शुक्र के साथ आ जायेंगें साथ ही बुध भाग्य स्थान में वक्री से मार्गी हो जायेंगें। इस समय आपको पर्सनल लाइफ की अपेक्षा अपनी प्रोफेशनल लाइफ की ओर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। सीनियर्स आपके काम से इंप्रेस हो सकते हैं। इस माह प्रतियोगी परीक्षाओं में भी आपको सफलता मिलने के आसार बन सकते हैं।

माह के उत्तर्राध में शनि आपकी राशि से छठे घर में वक्री हो रहे हैं। इस समय आपको प्रतिस्पर्धियों से कड़ी चुनौति मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपसे शत्रुता रखने वाले आपकी छवि को नुक्सान पंहुचाने के प्रयास कर सकते हैं।

शनि के वक्र होने के कुछ समय पश्चात शुक्र भी राशि बदलकर आपकी राशि से लाभ स्थान में आ जायेंगें। यह आपके लिये अनुकूल परिणाम मिलने के योग बना रहे हैं। जो जातक नये घर या गाड़ी के लिये प्रयासरत हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। आप कोई नया काम भी शुरु कर सकते हैं। स्वास्थ्य की ओर से संतुष्ट रह सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल