1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल अप्रैल 2018: 2 ग्रह कर रहे हैं राशिपरिवर्तन, इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत

राशिफल अप्रैल 2018: 2 ग्रह कर रहे हैं राशिपरिवर्तन, इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 02, 2018 04:59 pm IST,  Updated : Apr 02, 2018 04:59 pm IST

राशिफल अप्रैल 2018: सूर्य कर्क राशि से दसवें स्थान में शुक्र के साथ आ जायेंगें साथ ही बुध भाग्य स्थान में वक्री से मार्गी हो जायेंगें। माह के मध्य में शुक्र भी अपनी राशि बदलेगा। जिसके कारण हर राशि के जातकों पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ेगा। जानिए...

Monthy horoscope april 2018- India TV Hindi
Monthy horoscope april 2018

मासिक राशिफल: अप्रैल माह की शुरुआत से ही वैशाख मास की शुरुआत हुई है। जिसके कारण इस माह भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ होगा। इस माह सूर्य के परिवर्तन और बुध के वक्री से मार्गी होगा। सूर्य कर्क राशि से दसवें स्थान में शुक्र के साथ आ जायेंगें साथ ही बुध भाग्य स्थान में वक्री से मार्गी हो जायेंगें।

माह के मध्य में शुक्र भी अपनी राशि बदलेगा। जिसके कारण हर राशि के जातकों पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ेगा।  जिसके कारण मिथुन, कर्क, सिंह, तुला और मकर राशि के जातकों की किस्मत अच्छी होगी। इन राशियों को बिजनेस और नौकरी में तरक्की मिलेगा। धन लाभ के साथ-साथ रुके हुए काम पूरे होगे। वहीं अन्य राशियों के लिए यह माह मिला-जुला रहेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका यह माह।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिये यह माह मिले जुले परिणाम लेकर आ सकता है। माह के आरंभ में सूर्य आपकी राशि से 12वें स्थान में वक्री बुध के साथ गोचर कर रहे हैं। माह की शुरुआत आपके लिये थोड़ी खर्चीली रह सकती है। हालांकि कामकाजी जीवन में यह समय आपके लिये अच्छा रह सकता है।

आप ऊर्जावान रहेंगें और अपने काम को लेकर भी आपमें एक उत्साह रह सकता है। इस समय शुक्र का गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है। जिससे आपके रिश्तों में गर्माहट बनी रहने की उम्मीद कर सकते हैं।

माह के मध्य में सूर्य के परिवर्तन और बुध के वक्री से मार्गी होने पर आपकी सोच में एक सकारात्मकता आ सकती है। सूर्य तो आपकी ही राशि में आयेंगें यह आपके लिये उमंग व उत्साह वाला समय रहेगा। आपका आत्मबल भी काफी मजबूत रहने की उम्मीद है। जो जातक करियर में नये अवसरों की तलाश कर रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है।

नौकरीशुदा जातक कार्यस्थल पर इस समय अपने सीनियर्स को प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि माह के उतर्राध में भाग्य स्थान में शनि के वक्री होने से आपको अत्यधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। हो सकता है आपको अपेक्षानुसार परिणाम भी न मिलें।

घर या दफ्तर में हो सकता है आप दूसरों की उम्मीदों पर खरे न उतरें। हालांकि इन सबसे अधिक परेशान होने की जरुरत नहीं है क्योंकि इसी समय के आसपास शुक्र आपकी राशि से धन भाव में स्वराशिगत हो रहे हैं। काम से थोड़ा विश्राम लेकर कहीं घुमने का प्लान बना सकते हैं। संपत्ति संबंधी मामलों में लाभ मिल सकता है। धन प्राप्ति के योग भी आपके लिये बन रहे हैं।

वृष राशि
यह माह आपके लिये लाभकारी रहने के साथ-साथ थोड़ा खर्चीला रहने के आसार भी हैं। इसका कारण यह है कि माह के आरंभ में राशि स्वामी शुक्र का गोचर आपकी राशि से 12वें स्थान में हो रहा है। इसी समय लाभ घर में सूर्य वक्री बुध के साथ गोचर कर रहे हैं।

हो सकता है माह के पूर्वाध में आपको अपेक्षानुसार लाभ न मिलें। यदि अपने फाइनेंशियल डीसिज़न काफी सोच-समझकर लिये हैं तो इसी समय आपको उम्मीद से ज्यादा मिल भी सकता है। नाम व शोहरत आपको इस समय मिल सकते हैं।

माह के मध्य में सूर्य राशि स्वामी शुक्र के साथ 12वें स्थान में आ जायेंगें इसी समय बुध भी वक्री से मार्गी हो जायेंगें। आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि परिजनों के सहयोग से आप स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर सकते हैं। काम करने से बचने का प्रयास न करें साथ ही अनावश्यक खर्चों पर भी लगाम लगायें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें विशेषकर अपनी आंखों को बचाकर रखें।

माह के उतर्राध में शनि के अष्टम भाव में वक्री हो जाने कामकाज में रूकावट आ सकती है। रोमांटिक लाइफ में भी पार्टनर से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। बच्चों की शिक्षा को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

हालांकि जल्द ही आपकी राशि के स्वामी शुक्र का आगमन आपकी राशि में होगा जिसके पश्चात माह के आखिरी सप्ताह का समय अच्छा व्यतीत हो सकता है। यह समय आपके अनुकूल परिणाम लेकर आ सकता है। हालांकि अपने स्वास्थ्य का ध्यान आपको इस समय भी रखने की आवश्यकता रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल