1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 1 अप्रैल से वैशाख मास शुरु, राशिनुसार लगातार 30 दिन तक करें ये उपाय फिर देखें चमत्कार

1 अप्रैल से वैशाख मास शुरु, राशिनुसार लगातार 30 दिन तक करें ये उपाय फिर देखें चमत्कार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 30, 2018 09:38 pm IST,  Updated : Mar 31, 2018 02:47 pm IST

वैशाख मास के पूरे 30 दिनों के दौरान विभिन्न राशि वालों को किस प्रकार से भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए या क्या उपाय करने चाहिए, ताकि उनके घर की सुख-समृद्धि बनी रहे, परिवार के सब सदस्यों की तरक्की ही तरक्की हो। अपनाएं राशिनुसार ये उपाय..

Vaisakha mass - India TV Hindi
Vaisakha mass

धर्म डेस्क: 1 अप्रैल 2018, रविवार से वैशाख मास का आरंभ है। जो कि वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन पड़ेगा। वैशाख मास के यम-नियम भी शुरू होंगे। वैशाख मास में श्री विष्णु के मधुसूदन स्वरूप की पूजा करने का विधान है। इसलिए वैशाख मास का एक नाम माधव मास भी है। स्कन्द पुराण के वैष्णव खण्ड में भी आया है।

न माधवसमो मासो न कृतेन युगं समम्।

न च वेदसमं शास्त्रं न तीर्थं गंगया समम्।।

अर्थात् माधवमास, यानी वैशाख मास के समान कोई मास नहीं है, सतयुग के समान कोई युग नहीं है, वेद के समान कोई शास्त्र नहीं है और गंगाजी के समान कोई तीर्थ नहीं है।

माधवमास में जो व्यक्ति श्रद्धाभाव से दान, जप, हवन और स्नान आदि शुभकार्य करता है, उसका अक्षयफल उस व्यक्ति को प्राप्त होता है। वैशाख मास में सुबह जल्दी उठकर स्नान करने से अश्वमेघ के समान फल मिलता है, यानी जीवन में आपकी तरक्की ही तरक्की होती है।

वैशाख मास के पूरे 30 दिनों के दौरान विभिन्न राशि वालों को किस प्रकार से भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए या क्या उपाय करने चाहिए, ताकि उनके घर की सुख-समृद्धि बनी रहे, परिवार के सब सदस्यों की तरक्की ही तरक्की हो और आपके ऊपर कभी किसी प्रकार की मुसीबत न आये। जानइए राशिनुसार कौन से उपाय करना होगा शुभ।

मेष राशि
अपने करियर की तरक्की सुनिश्चित करने के लिये वैशाख मास के दौरान तुलसीपत्र से श्री विष्णु के माधव स्वरूप की पूजा करें। साथ ही भगवान विष्णु के केशव और गोविंद नाम का ध्यान करें। आपको बता दूं कि कभी भी भगवान विष्णु के एक नाम का ध्यान नहीं करना चाहिए। अतः जब भी भगवान विष्णु के किसी नाम का ध्यान करें, तो उसके साथ ही श्री हरि के दो और नामों का भी ध्यान करें। ऐसा करने से आपके करियर की तरक्की सुनिश्चित होगी।

वृष राशि
अपने घर की सुख-समृद्धि के लिये वैशाख मास के दौरान आप भगवान विष्णु को तुलसी पत्र के साथ शहद अर्पित करें और श्री विष्णु के माधव स्वरूप के साथ भगवान के अनंत और अच्युत स्वरूप का भी ध्यान करें। ऐसा करने से आपके घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल