Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Weekly Horoscope: अप्रैल माह का पहला सप्ताह, इन राशियों के जातक रहें संभलकर

Weekly Horoscope: अप्रैल माह का पहला सप्ताह, इन राशियों के जातक रहें संभलकर

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Apr 02, 2018 04:25 pm IST, Updated : Apr 02, 2018 04:25 pm IST

साप्ताहिक राशिफल: 2 से 8 अप्रैल के बीच कई खास योग बन रहे है। इस सप्ताह चंद्रमा राशिपरिवर्तन करेगा। चंद्रमा तुला राशि से धनु राशि में प्रवेश करेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह...

Weekly rashifal 2 April to 8 april 2018 Horoscope in hindi- India TV Hindi
Weekly rashifal 2 April to 8 april 2018 Horoscope in hindi

साप्ताहिक राशिफल: 2 से 8 अप्रैल के बीच कई खास योग बन रहे है। इसके साथ ही वैशाख की शुरुआत हुआ है। जो कि कुछ राशियों के लिए अच्छी साबित हो सकती है। इस सप्ताह चंद्रमा राशिपरिवर्तन करेगा। चंद्रमा तुला राशि से धनु राशि में प्रवेश करेगा। जिसके कारण कुछ अशुभ योग भी बनेंगे।

इस योग के अलावा इस सप्ताह के अंत में शनि के कारण विषयोग और राहु-केतु के कारण ग्रहण योग बनेगा। जिसके कारण कुछ राशियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जानिए कैसा बीतेगा आपका यह सप्ताह।

मेष राशि

सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा आपकी राशि से सप्तम भाव में वक्री गुरु के साथ गोचर करेंगें। वैवाहिक जीवन में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है कामकाजी दबाव के चलते आप अपने लाइफ पार्टनर को पूरा समय न दे पायें जिससे उनकी नाराजगी आपको झेलनी पड़े।

सप्ताह के मध्य में चंद्रमा अष्टम भाव में रहेंगें। मध्य दिनों में अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें। आपका मूड भी इस समय थोड़ा खराब रह सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा के भाग्य स्थान में आने से आपको राहत मिल सकती है। इस समय आप स्वयं को सौभाग्यशाली समझ सकते हैं।

सप्ताहांत पर आपको परिवार के साथ अच्छा समय बिताने को मिल सकता है। छोटी मोटी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आर्थिक रुप से हो सकता है आपको थोड़ा अतिरिक्त खर्च उठाना पड़े लेकिन इससे घबराएं नहीं आप इसे वहन करने में भी समर्थ हो सकते हैं।

वृष राशि
सप्ताह के शुरुआती दो दिन चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से छठे स्थान में वक्री गुरु के साथ हो रहा है। आरंभ में यह सप्ताह आपको थोड़ा संभल कर बिताने की आवश्यकता है। आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में इस सप्ताह चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है। हर परिस्थिति में संयम बनायें रखें और धैर्य से काम लें।

सप्ताह के मध्य में चंद्रमा सप्तम भाव में विचरण करेंगें। मध्य दिनों में अपनी समस्याओं को अपने साथी के साथ सांझा करें भरपूर सहयोग मिलने की संभावना है। हो सके तो अपने व्यवहार पर नियंत्रण करने की कोशिश करें। थोड़ा बहुत समय ध्यान करने के लिये निकालें, राहत महसूस होगी।

सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा अष्टम भाव में शनि व मंगल के साथ त्रिग्रही योग बना रहे हैं। इस समय कार्यस्थल पर सहयोगियों से उलझनें की कोशिश न करें। किसी भी तरह के विवाद से अपने आपको दूर रखें। कुल मिलाकर इस हफ्ते आपको संयम व विवेक से काम लेने की आवश्यकता है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement