1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. घर के प्रवेश द्वार पर लगाएं ये पौधा, पैसा खींचा चला आएगा आपके घर

घर के प्रवेश द्वार पर लगाएं ये पौधा, पैसा खींचा चला आएगा आपके घर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 26, 2018 09:28 pm IST,  Updated : Mar 26, 2018 10:26 pm IST

हम में से ज्यादातर ने मनी प्लांट के बारे में सुना होगा। कहा जाता है कि मनी प्लांट का पौधा घर पर लगाने से कभी भी घर में पैसों की कमी नहीं होती है। वैसे ही हम एक ऐसे पौधे के बारें रहे है। जिसके बारें में भी कहा जाता है कि यह पैसों को अपनी ओर खींचता है

Ladies Want To Get Lot Of Money In Your House Do This...- India TV Hindi
Ladies Want To Get Lot Of Money In Your House Do This Simple Thing  

धर्म डेस्क: हम में से ज्यादातर ने मनी प्लांट के बारे में सुना होगा। कहा जाता है कि मनी प्लांट का पौधा घर पर लगाने से कभी भी घर में पैसों की कमी नहीं होती है। वैसे ही हम एक ऐसे पौधे के बारें रहे है। जिसके बारें में भी कहा जाता है कि यह पैसों को अपनी ओर खींचता है।

आमतौर में हम पैसे कमाने के लिए जी-तोड़ मेहनत करते है। इसके अलावा हमारे पास कोई दूसरा ऑप्शन भी नहीं है लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आपके द्वारा की गई मेहनत के अनुसार भी आपको पैसा नहीं मिलता है। जिससे घर में तंगहाली की हालत हो जाती है। इसीलिए हम फेंगशुई का ये उपाय लेकर आए है।

फेंगशुई चीन की एक पद्धति है। जिस तरह हमारे यहां वास्तु शास्त्र है। फेंगशुई में भी क्रासुला नामक पौधे को मनी ट्री के नाम से जाना जाता है। इसे सिर्फ घर पर ही रखने से कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगता है।

कैसा होता है क्रासुला पौधा

यह एक फैलावदार पौधा है, जिसकी पत्तियां चौड़ी होती हैं, मगर हाथ लगाने से मखमली एहसास होता है। इस पौधे की पत्तियों का रंग ना तो पूरी तरह से हरा होता है और ना ही पूरी तरह से पीला।
यह दोनों रंगों से मिश्रित पत्तियां हैं, मगर अन्य पौधों की पत्तियों की तरह कमजोर नहीं होतीं जो हाथ लगाते ही मुड़ या टूट जाएं।अब जहां तक देखभाल की बात है तो मनी प्लांट की तरह इस पौधे के लिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है।

Crassula
Crassula

.धन की तंगी से निजात पाने के लिए ऐसे रखें घर पर
अब अगर धन प्राप्ति की बात करें तो फेंग शुई के अनुसार क्रासुला अच्छी-ऊर्जा की तरह धन को भी घर की ओर खींचता है। इस पौधे को घर के प्रवेश द्वार के पास ही लगाएं। जहां से प्रवेश द्वार खुलता है, उसके दाहिनी ओर इसे रखें। कुछ ही दिनों में यह पौधा अपना असर दिखाना शुरू कर देगा।

इस पौधे के और फायदों के बारे में जानने के लिए देखें वीडियो..

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल