1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. भूलकर भी घर के मुख्य द्वार पर ऐसे न करें गणपति जी की स्थापना, घर आएगी गरीबी

भूलकर भी घर के मुख्य द्वार पर ऐसे न करें गणपति जी की स्थापना, घर आएगी गरीबी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 07, 2018 10:45 pm IST,  Updated : Mar 07, 2018 10:45 pm IST

हम घर के मुख्य द्वार पर गणपति की तस्वीर लगा देते है। श्री गणेश रिद्धि-सिद्धि के देवता हैं। इन्हें घर के मुख्य द्वार पर स्थापित करने से घर में किसी प्रकार की बाधा नहीं आती। जानिए कैसे लगाना चाहिए इसे द्वार पर....

vastu tips about ganesha- India TV Hindi
vastu tips about ganesha

धर्म डेस्क: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की सुख-समृद्धि को बनाये रखने के लिये और दूसरों की बुरी नजर से अपने घर को बचाने के लिये अपने घर के मुख्य द्वार पर कोई न कोई मांगलिक चिन्ह अवश्य लगाना चाहिए।

हम घर के मुख्य द्वार पर गणपति की तस्वीर लगा देते है। श्री गणेश रिद्धि-सिद्धि के देवता हैं। इन्हें घर के मुख्य द्वार पर स्थापित करने से घर में किसी प्रकार की बाधा नहीं आती। कई लोग जाने-अनजाने में गणपति जी की मूर्ति को मुख्य द्वार के बाहर की तरफ लगा देते हैं, जिससे गणपति जी की पीठ घर की तरफ हो जाती है और उनका मुख बाहर की तरफ।

शास्त्रों में बताया गया है कि गणपति जी की पीठ में दरिद्रता होती है, इसलिए उनकी पीठ को कभी भी घर की तरफ नहीं करना चाहिए।

जानिए वीडियो में गणपति की तस्वीर लगाने से पहले और कौन सी बातें ध्यान रखनी चाहिए....

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल