1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. कर्ज उतारने के लिए इस दिन अपनाएं ये टोटके, जरुर मिलेगा छुटकारा

कर्ज उतारने के लिए इस दिन अपनाएं ये टोटके, जरुर मिलेगा छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 21, 2018 07:26 pm IST,  Updated : Feb 21, 2018 07:26 pm IST

कुछ मज़बूरियों के चलते कई बार हमें कर्ज लेना पड़ जाता है। हम कर्ज ले तो लेते हैं परंतु उसे चुका नहीं पाते। जानिए ऐसे टोटके के बारें में जिसे एक खास दिन करने से आपको इससे छुटकारा जरुर मिलेगा।

loan vastu tips- India TV Hindi
loan vastu tips

धर्म डेस्क: कुछ मज़बूरियों के चलते कई बार हमें कर्ज लेना पड़ जाता है। हम कर्ज ले तो लेते हैं परंतु उसे चुका नहीं पाते। चाहे कितनी ही कोशिश कर लें, फिर भी कुछ न कुछ चुकाना बाकी रह जाता है। इसलिए आज हम आपको कर्ज के बोझ से कैसे बचें। जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार क्या उपाय अपनाना चाहिए।  

कर्ज की किस्त चुकाने के लिए हमेशा मंगलवार का दिन चुनना चाहिए। इस दिन किसी का पैसा वापस लौटाने से कर्ज जल्दी उतर जाता है। चाहें आप कुछ पैसे ही दें, लेकिन दें जरूर।

घर या दुकान की उत्तर-पूर्व दिशा में कांच लगाना कर्ज से मुक्ति के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन कांच का फ्रेम लाल, सिन्दूरी या मैरून रंग का नहीं होना चाहिए। साथ ही कांच

जितना हल्का तथा बड़े आकार का होगा, आपके लिये उतना ही लाभदायक होगा।

घर या दुकान में पानी की सही व्यवस्था और सीढ़ियों की दिशा भी कर्ज से मुक्ति पाने में मददगार होती है। घर या दुकान में पानी की व्यवस्था के लिए उत्तर दिशा का चुनाव करना चाहिए। उत्तर दिशा में पानी की व्यवस्था करने से कर्ज से जल्दी छुटकारा मिलता है। इसके अलावा घर या दुकान में सीढ़ियों की सही दिशा भी कर्ज से मुक्ति दिलाने में लाभदायक होती है। यदि आपके घर या दुकान की सीढ़ियां पश्चिम दिशा की ओर बनी हुई हैं या पश्चिम दिशा की तरफ से नीचे की ओर आती हैं तो पूरे परिवार को कर्ज का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए घर की सीढ़ियां पश्चिम दिशा की ओर नहीं होनी चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल