1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस दिन खरीदकर घर लाएं झाड़ू, होगा धन लाभ

इस दिन खरीदकर घर लाएं झाड़ू, होगा धन लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 29, 2018 10:37 pm IST,  Updated : Jan 29, 2018 10:37 pm IST

घर में पुरानी झाड़ू खराब हो गई है और आप नई झाड़ू खरीदना चाहते हैं तो वास्तु शास्त्र में इसके लिये भी उचित समय दिया गया है. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पुरानी झाड़ू को बदलकर नयी झाड़ू इस्तेमाल करने के लिये शनिवार के दिन का चुनाव करना चाहिए।

broom- India TV Hindi
broom

धर्म डेस्क: घर में पुरानी झाड़ू खराब हो गई है और आप नई झाड़ू खरीदना चाहते हैं तो वास्तु शास्त्र में इसके लिये भी उचित समय दिया गया है. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पुरानी झाड़ू को बदलकर नयी झाड़ू इस्तेमाल करने के लिये शनिवार के दिन का चुनाव करना चाहिए।

शनिवार को नई झाड़ू का उपयोग करना बेहद शुभ माना जाता है। इसके अलावा झाड़ू को सदैव कृष्णपक्ष में खरीदना उचित रहता है जबकि शुक्लपक्ष में खरीदी गई झाड़ू दुर्भाग्य का सूचक होती है. इसलिए इस समय में झाड़ू कभी नहीं खरीदनी चाहिए

अगर आप झाड़ू टूट जाने के बाद भी उसे जोड़-तोड़ के अपने घर या ऑफिस में इस्तेमाल में ले रहे हैं तो वास्तु की दृष्टि से यह बिल्कुल गलत है. झाड़ू टूट जाने के तुरंत बाद ही उसे बदल देना चाहिए। टूटी हुई झाडू से घर की सफाई करना कई तरह की परेशानियों को बुलावा देने वाला होता है।

झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए गलती से भी कभी झाड़ू को पैर न लगाएं। यह लक्ष्मी माता का अपमान माना जाता है और इससे घर में कई तरह की आर्थिक परेशानियां भी आ सकती हैं। इसके अलावा जिस अलमारी या तिजोरी में आप पैसा या अन्य कीमती सामान रखते हैं, उसके पीछे या सटाकर कभी भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। इससे धन की हानि होती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल