1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस समय घर पर लगाएं झाड़ू, होगा लक्ष्मी का वास

इस समय घर पर लगाएं झाड़ू, होगा लक्ष्मी का वास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 25, 2018 07:03 pm IST,  Updated : Jan 25, 2018 07:03 pm IST

वास्तु शास्त्र में घर में झाडू लगाने के लिये दिन के पहले चार पहर को उचित समय माना गया है। जबकि रात के चार पहर को इस काम के लिये अनुचित माना गया है।

broom- India TV Hindi
broom

धर्म डेस्क: वैसे तो साफ-सफाई करना अच्छा ही होता है, लेकिन वास्तु शास्त्र में उसके लिये कुछ समय पहले से निर्धारित है। जिस तरह सफाई का उचित समय तय है, ठीक उसी तरह सफाई ना करने का, यानि झाडू ना लगाने का भी समय दिया गया है। वास्तु शास्त्र में घर में झाडू लगाने के लिये दिन के पहले चार पहर को उचित समय माना गया है। जबकि रात के चार पहर को इस काम के लिये अनुचित माना गया है।

रात के चार पहरों में झाडू लगाने से घर में दरिद्रता अपने पैर पसारती है और धन की देवी लक्ष्मी रूष्ठ हो जाती है। जिससे घर में धन की आवक पर प्रभाव पड़ता है।

मान लीजिये अगर आप बहुत दिनों के बाद घर में शाम के समय आ रहे हैं और आपके पीछे से घर बंद था जिसकी वजह से पूरा घर धूल-मिट्टी से पसरा हुआ है या आपके घर में कोई कार्यक्रम था, जिसके चलते आपके लिये घर में झाडू मारना आवश्यक हो गया है तो वास्तु शास्त्र के अनुसार एक बात का ख्याल जरूर रखें।

सूर्यास्त के बाद आप जब भी झाडू लगाएं तो उस कूड़े या मिट्टी को घर के बाहर न फेंके, कहीं एक जगह पर कूड़ेदान में ही रख दें और सुबह होने पर बाहर फेंक दें। माना जाता है कि शाम के समय मिट्टी घर के बाहर फेंकने से लक्ष्मी घर से बाहर चली जाती है और अलक्ष्मी घर में प्रवेश कर जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल