1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Weekly Horoscope: अप्रैल माह का पहला सप्ताह, इन राशियों के जातक रहें संभलकर

Weekly Horoscope: अप्रैल माह का पहला सप्ताह, इन राशियों के जातक रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 02, 2018 04:25 pm IST,  Updated : Apr 02, 2018 04:25 pm IST

साप्ताहिक राशिफल: 2 से 8 अप्रैल के बीच कई खास योग बन रहे है। इस सप्ताह चंद्रमा राशिपरिवर्तन करेगा। चंद्रमा तुला राशि से धनु राशि में प्रवेश करेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह...

Weekly rashifal 2 April to 8 april 2018 Horoscope in hindi
Weekly rashifal 2 April to 8 april 2018 Horoscope in hindi

मिथुन राशि
सप्ताहारंभ में पंचम भाव में चंद्रमा का वक्री गुरु के साथ होने इस हफ्ते आपके व्यक्तिगत जीवन के लिये कुछ अच्छे संकेत नहीं दे रहा, परेशानियों के चलते आपके स्वभाव में रुखापन आ सकता है। आपके व्यवहार के चलते आपका प्रेम जीवन भी प्रभावित हो सकता है। ध्यान रहे प्यार के मामले प्यार से ही निपटाये जाते हैं, आवेश में आने से कभी किसी का भला नहीं हुआ। अपने गुस्से पर काबू रखें और साथी की भावनाओं को समझने का प्रयत्न करें।

सप्ताह के मध्य दिनों में छठे घर में चंद्रमा के आने से अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ के मैटर में किसी थर्ड पर्सन की एंट्री न होने दे।

सप्ताहांत के दिनों में चंद्रमा सप्तम भाव में रहेंगें। हो सके तो अपने साथी को कहीं घुमाने ले जायें संबंधों में मधुरता आयेगी और आपको भी तनाव कम करने में सहायता मिलेगी। अपने व्यक्तिगत जीवन से व्यावसायिक जीवन को न प्रभावित होने दें।

कर्क राशि
सप्ताह के शुरुआती दिनों में राशि स्वामी चंद्रमा आपकी राशि से चुतर्थ स्थान पर वक्री होकर गोचर कर रहे बृहस्पति के साथ विराजमान हैं। इस समय हो सकता है कामकाजी व्यस्तताओं के चलते आप सुख-सुविधाओं के होते हुए भी उनका लाभ न उठा पायें।

सप्ताह के मध्य में पंचम चंद्रमा के होने से यह सप्ताह आपके लिये सकारात्मक रहने की उम्मीद है। आपके जीवन के हर पहलु में एक सकारात्मक बदलाव आप महसूस कर सकते हैं। खासकर प्यार प्रेम, शिक्षा व संतान के मामले में समय अच्छा रह सकता है।

सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से छठे स्थान में रहेंगें। यदि पिछले कुछ समय से शारीरिक रुप से कोई समस्या परेशान कर रही है तो उसके बेहतर होने के आसार हैं। आपकी वित्तीय स्थिति भी अच्छी रहने की संभावना है। व्यावसायिक रुप से नई योजना में निवेश कर सकते हैं। यदि पिछले कुछ दिनों से कोई परियोजना अधर में लटकी हुई है तो प्रयासरत रहें, सिरे चढ़ने के आसार हैं। जीवन साथी की ओर से भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। अविवाहित जातक भी अपने प्यार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगें। सप्ताहांत पर परिवार के साथ घुमने या फिल्म देखने या किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल