1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Weekly Horoscope: अप्रैल माह का पहला सप्ताह, इन राशियों के जातक रहें संभलकर

Weekly Horoscope: अप्रैल माह का पहला सप्ताह, इन राशियों के जातक रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 02, 2018 04:25 pm IST,  Updated : Apr 02, 2018 04:25 pm IST

साप्ताहिक राशिफल: 2 से 8 अप्रैल के बीच कई खास योग बन रहे है। इस सप्ताह चंद्रमा राशिपरिवर्तन करेगा। चंद्रमा तुला राशि से धनु राशि में प्रवेश करेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह...

Weekly rashifal 2 April to 8 april 2018 Horoscope in hindi
Weekly rashifal 2 April to 8 april 2018 Horoscope in hindi

तुला राशि
सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेंगें जहां गुरु पहले से ही वक्री होकर गोचररत हैं। आपके मिजाज कुछ बदले बदले नजर आ सकते हैं। यह सप्ताह आपके लिये काफी सारी व्यस्तताएं लेकर आ सकता है।

नीजि जीवन से लेकर कामकाजी जीवन तक आप पर चौतरफा दबाव पड़ सकते हैं। लेकिन कड़ी मेहनत और धैर्य से काम लेंगें तो आप इस मुश्किल को आसान बना सकते हैं। आपकी कामकाजी व्यस्तता के चलते अपने प्रियजन की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है लेकिन यदि आप अच्छे अपनी समस्या उनके सामने रखेंगें तो सकारात्मक परिणाम मिलने के आसार हैं।

सप्ताह के मध्य दिनों में दूसरा चंद्रमा आपके लिये व्यावसायिक रुप से वित्त से जुड़ी परेशानी लेकर आ सकता है। हो सकता है आप अपनी फंसी पेमेंट को निकलवाने की जद्दोजहद में ही पूरा सप्ताह बिता दें। लेकिन सप्ताहांत में सुख भाव में चंद्रमा का गोचर आपकी सुख सुविधाओं में वृ्द्धि के संकेत कर रहा है। अभी तक जो भी परेशानी जो भी दिक्कत आप झेल रहे थे वीकेंड पर उससे राहत मिल सकती है।

वृश्चिक राशि
सप्ताह की शुरुआत में 12वें घर में वक्री गुरु के साथ चंद्रमा के आने से आपके खर्च बढ़ सकते हैं। हालांकि यह सप्ताह सामाजिक रुप से आपकी सक्रियता को बढाने वाला रह सकता है। पुराने मित्रों, संबंधियों या रिश्तेदारों से लंबे समय के पश्चात कोई मुलाकात संभव हो सकती है।

सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेंगें। इस समय आपके जीवन में काफी सारे भावनात्मक पल आ सकते हैं। प्रेमी और प्रेम की चाहत रखने वाले जातकों के लिये भी यह समय कुछ खास हो सकता है अपने खास साथी से मुलाकात का मौका मिल सकता है।

प्यार में चोट खाये जातकों की मुलाकात भी अपने पुराने प्यार से किसी मोड़ पर हो सकती है जिससे भावनाओं का सागर उमड़ने के आसार हैं। भावनाओं की लहरें आपके लिये सुनामी न बनें इसके लिये आप एक लंबी और गहरी सांस लेकर अपने प्यार की खुशी को अपनी खुशी स्वीकार करें और उसे जीवन में आगे बढ़ने की दुआ देकर आप भी आगे बढ़ सकते हैं तब कोई नया संबंध भी आपकी तलाश में हो सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से दूसरे स्थान में होगा। सप्ताहांत पर धन भाव में चंद्रमा के रहने से आर्थिक रुप से भी हो सकता है यह सप्ताह आपको निराश न करे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल