1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Weekly Horoscope: अप्रैल माह का पहला सप्ताह, इन राशियों के जातक रहें संभलकर

Weekly Horoscope: अप्रैल माह का पहला सप्ताह, इन राशियों के जातक रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 02, 2018 04:25 pm IST,  Updated : Apr 02, 2018 04:25 pm IST

साप्ताहिक राशिफल: 2 से 8 अप्रैल के बीच कई खास योग बन रहे है। इस सप्ताह चंद्रमा राशिपरिवर्तन करेगा। चंद्रमा तुला राशि से धनु राशि में प्रवेश करेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह...

Weekly rashifal 2 April to 8 april 2018 Horoscope in hindi
Weekly rashifal 2 April to 8 april 2018 Horoscope in hindi

सिंह राशि
आपकी राशि से सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा का गोचर तीसरे स्थान में वक्री गुरु के साथ हो रहा है। तीसरे चंद्रमा कामकाजी दबाव की ओर ईशारा कर रहे हैं। कार्यस्थल पर सचेत रहे और अपने वरिष्ठ कर्मियों को अपनी गतिविधियों और कार्यक्रमों से अवगत करवाते रहें। आपसे ईर्ष्या रखने वाला कोई सहयोगी उन्हें आपके खिलाफ भड़का सकता है लेकिन आपकी संचार कुशलता से इस स्थिति से बच सकते हैं। काम की तलाश में जुटे जातक प्रयत्नशील रहें चिन्हित क्षेत्र से अवसर सुलभ होने की संभावना है। इन दिनों में आपकी जेब भरी रहे इसकी उम्मीद भी की जा सकती है।

सप्ताह के मध्य में सुख भाव में चंद्रमा का गोचर आपको जीवन भर याद रहने वाली यादगार लेकर आ सकता है। सुख सविधाओं में वृद्धि के आसार भी नजर आ रहे हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा पांचवे स्थान में रहेंगें। इस समय बीती बातों को भूला कर रिश्तों में मधुरता के साथ आगे बढ़ना ही आपके लिये हितकर है। कान भरने वालों से बचकर रहने की भी आपको आवश्यकता है आप किसी के बहकावे में आकर अपने संबंधों में कटुता भी ला सकते हैं।

कन्या राशि
सप्ताह के आरंभिक दिनो में चंद्रमा आपकी राशि से दूसरे स्थान में वक्री गुरु के साथ गोचर कर रहे हैं। शुरुआती दिनों में निवेश को लेकर कोई जोखिम न उठाएं। सप्ताह के मध्य में तीसरे स्थान में चंद्रमा व्यावसायिक स्तर परेशानियों की ओर ईशारा कर रहे हैं।

हालांकि अपने विवेक से इनसे पार पाने में कामयाब भी हो सकते हैं। क्लाइंट के साथ बातचीत करते समय अपने व्यवहार पर ध्यान दें। ज्यादा वाद-विवाद में न ही उलझें तो बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर भी सहयोगियों से सौहार्द बनायें रखें। आवेश में बिल्कुल न आयें और धैर्य से काम लें।

सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा का गोचर सुख भाव में हो रहा है। इस समय परिजनों का भरपूर सहयोग मिलने के आसार हैं बशर्ते आप भी प्रियजनों की भावनाओं का खयाल रखें और उन्हें उचित समय भी दें। कामकाजी और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाने की कोशिश करें। आर्थिक रुप हालात सामान्य बने रहने की उम्मीद की जा सकती है। इस सप्ताह अतिरिक्त और अनावश्यक रुप से खर्च करना आपके लिये ठीक नहीं रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल