1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. प्लूटो ग्रह हो चुका है धनु राशि का वक्री, जानें 3 अक्टूबर तक कैसा रहेगा 12 राशियों पर इसका असर

प्लूटो ग्रह हो चुका है धनु राशि का वक्री, जानें 3 अक्टूबर तक कैसा रहेगा 12 राशियों पर इसका असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 22, 2019 07:39 pm IST,  Updated : May 22, 2019 07:39 pm IST

प्लूटो को धनु राशि में वक्री हुए आज पूरे 30 दिन हो चुके हैं। जी हां, बीते 24 अप्रैल को रात 12 बजकर 15 मिनट पर प्लूटो धनु राशि में वक्री हुआ था, जो कि अभी भी अपनी वक्री स्थिति में ही है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Pluto retrograde in sagittarius
Pluto retrograde in sagittarius

कुंभ राशि
आपके ग्यारहवें भाव में वक्री प्लूटो के इस गोचर से आपके पास भौतिक साधनों की कोई कमी नहीं होगी। आपकी योग्यत में बढ़ोतरी होगी। आप समाज की भलाई के काम के लिये अग्रसर रहेंगे। इस दौरान बहुत-से लोग आपका मित्र बनने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको सोच-समझकर ही दोस्ती का हाथ आगे बढ़ाना चाहिए। 3 अक्टूबर तक आपको जीवन के हर युद्ध में विजय मिलेगी। लिहाजा 3 अक्टूबर तक हर तरह से अच्छी स्थिति सुनिश्चित करने के लिये मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं। साथ ही कोशिश करके 3 अक्टूबर तक चांदी के गिलास में पानी पिएं। इससे आपकी स्थिति अच्छी बनी रहेगी।

मीन राशि
वक्री प्लूटो आपके दसवे भाव में गोचर करेगा। प्लूटो के इस गोचर से आपको करियर में थोड़ी परेशानी हो सकती है। जॉब में कोई संवेदनशील स्थिति बन सकती है। दूसरे लोग आपके व्यक्तित्व को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे। आपको अपने काम के प्रति विश्वास बनाये रखने की जरूरत है। इस दौरान भावुक होकर कोई निर्णय न लें और 3 अक्टूबर तक किसी और से मदद की आशा न रखें, तो ही अच्छा होगा। साथ ही वक्री प्लूटो के अशुभ प्रभावों से बचने के लिये और अच्छे फल सुनिश्चित करने के लिये 3 अक्टूबर तक अपना सिर ढक्कर रखें। इससे आपको लाभ मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल