1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज प्लूटों कर रहा है धनु राशि में प्रवेश, इस राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

आज प्लूटों कर रहा है धनु राशि में प्रवेश, इस राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 20, 2018 05:16 pm IST,  Updated : Apr 21, 2018 05:27 pm IST

रात 08:56 पर प्लूटो धनु राशि में वक्री होगा और 1 अक्टूबर की सुबह 07:34 तक यह वक्री ही रहेगा, उसके बाद पुनः धनु राशि में मार्गी हो जायेगा। अतः प्लूटो के धनु राशि में वक्री होने से विभिन्न राशियों पर इसका क्या प्रभाव होगा और उस स्थिति में आपको क्या उपाय करने चाहिए। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से...

pluto transit sagittarius 22 april sunday 2018- India TV Hindi
pluto transit sagittarius 22 april sunday 2018

धर्म डेस्क: आज रात 08:56 पर प्लूटो धनु राशि में वक्री होगा और 1 अक्टूबर की सुबह 07:34 तक यह वक्री ही रहेगा, उसके बाद पुनः धनु राशि में मार्गी हो जायेगा। प्लूटो सौरमंडल के बौने ग्रहों में गिना जाता है। आकाशमंडल में यह दूसरा सबसे बड़ा बौना ग्रह है। इसे यम ग्रह के नाम से भी जाना जाता है। प्लूटो सौरमंडल के बौने ग्रहों में गिना जाता है। आकाशमंडल में यह दूसरा सबसे बड़ा बौना ग्रह है। इसे यम ग्रह के नाम से भी जाना जाता है।  

अन्य बौने ग्रहों की गिनती में एरिस, सीरीस, माकेमाके और हउमेया आते हैं। सूर्य की एक परिक्रमा पूरी करने में प्लूटो को लगभग 248.09 वर्ष लगते हैं। प्लूटो की स्थिति में बदलाव होने पर इससे जुड़े कामों पर इसका गहरा असर पड़ता है।

सैटेलाइट, टेलिकम्युनिकेशन और सिग्नल से जुड़े काम प्लूटो के अधीन आते हैं। रेडियो, टी.वी, परमाणु शक्ति, रेडियो संचालन का काम करने वाले, एक्सरे मशीन, रडार, गुरुत्वाकर्षण, पाइप फिटिंग और अन्य बड़ी परियोजनाओं में काम करने वालों के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता या सहकारी समिति बनाने वाले लोगों पर भी प्लूटो का पूरा प्रभाव रहता है। अतः प्लूटो के धनु राशि में वक्री होने से विभिन्न राशियों पर इसका क्या प्रभाव होगा और उस स्थिति में आपको क्या उपाय करने चाहिए। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से...

मेष राशि

वक्री प्लूटो आपके नवें भाव में गोचर करेगा। वक्री प्लूटो के इस गोचर से तंत्र-मंत्र संबंधी विद्याओं को सिखने में आपकी रूचि बढ़ेगी और धर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। साथ ही आपको आर्थिक रूप से लाभ होगा। इस बीच आप अपने विचारों को अधिक महत्व देंगे, लेकिन किसी चीज़ के प्रति अधिक विचार करना आपके मानसिक तनाव को बढ़ा सकता है। हालांकि इस दौरान पैराशूटिंग या जम्पिंग में आपका इंटरेस्ट बढ़ेगा और आज से 1 अक्टूबर के बीच आप किसी महत्वपूर्ण हवाईयात्रा के लिये जा सकते हैं। अच्छी स्थिति
सुनिश्चित करने के लिए प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और शरीर पर सोने का कोई आभूषण पहनें।

वृष राशि
वक्री प्लूटो आपके आठवें भाव में गोचर करेगा। इस गोचर से आपकी बौद्धिक क्षमता अच्छी होगी। बिजनेस के मामले में आपके फैसले कारगर सिद्ध होंगे। ज्योतिष, धर्मशास्त्र और हस्त रेखा से जुड़े ज्ञान को सीखने में आपकी रुचि बढ़ेगी। अगर तंत्र-मंत्र सीखने में भी कुछ रुचि है तो आसानी से आपको सिद्धि मिलेगी। 1 अक्टूबर तक आपको कुछ चीज़ों का ध्यान रखने की भी जरूरत है। आपको इस दौरान अपनी जमा पूंजी संभालकर खर्च करनी चाहिए और दूसरों को भी खर्च करने के लिये पैसे हिसाब से ही दें। इस दौरान आपको कुछ ऐसी बात परेशान कर सकती है, जो आपको अपनों के अलावा किसी दूसरे से पता चलेगी। वक्री प्लूटो के अशुभ प्रभावों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए बहते पानी में चार कच्चे नारियल प्रवाहित करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल