1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 20 अप्रैल 2018: शुक्र कर रहा है राशि में उथल-पुथल, इन राशि के जातक रहें संभलकर होगा नुकसान

राशिफल 20 अप्रैल 2018: शुक्र कर रहा है राशि में उथल-पुथल, इन राशि के जातक रहें संभलकर होगा नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 19, 2018 07:21 pm IST,  Updated : Apr 20, 2018 06:33 am IST

शुक्र वृष और तुला राशि के स्वामी हैं। अतः शुक्र के इस गोचर का प्रभाव सबसे अधिक वृष राशि वालों पर पड़ेगा। बाकी अन्य राशियों पर इसका क्या असर होगा, शुक्र उनके किस स्थान पर गोचर करेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

 20 april friday 2018 horoscope- India TV Hindi
 20 april friday 2018 horoscope

धर्म डेस्क: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। साथ ही आज सुबह 02 बजकर 09 मिनट पर शुक्राचार्य वृष राशि में प्रवेश कर चुके हैं और वहां पर ये 14 मई की रात 08 बजकर 46 मिनट तक रहेंगे। शुक्र के वृष राशि में प्रवेश की वजह से कई तरह से दूसरे राशियों में उथल-पुथल कर सकता है।

शुक्र वृष और तुला राशि के स्वामी हैं। अतः शुक्र के इस गोचर का प्रभाव सबसे अधिक वृष राशि वालों पर पड़ेगा। बाकी अन्य राशियों पर इसका क्या असर होगा, शुक्र उनके किस स्थान पर गोचर करेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आज ऑफिस में काम का प्रेशर ज्यादा रहेगा, इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी के साथ बात करने का भरपूर मौका मिलेगा। साथ ही आज का दिन उन चन्द दिनों जैसा है जब घड़ी की सुईयां बहुत धीरे-धीरे हिलती है और आप लंबे समय तक बिस्तर में पड़े रहेंगे लेकिन फिर भी खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग बिजनेसमैन है वे आज निवेश सोच-समझकर करें। आपको निवेश योजनाएं आकर्षित करेंगी, लेकिन निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरुर लें। वरना आपको नुकसान सहना पड़ सकता है। सूर्यदेव को जल अर्पित करने से स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृष राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज कॉलेज कम्पीटिशन में जीत का जश्न आपके दिल को खुशी से भर देगा। इस खुशी को दोगुना करने के लिए आप अपने दोस्तों को शरीक करेंगे। साथ ही पूरा दिन दोस्तों के साथ बितेगा और शॉपिंग के लिए मॉल जा सकते है। आज किसी करीबी रिश्तेदार के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। लवमेट के साथ आज किसी अच्छे रेस्टोरेंट मे डिनर करने जा सकते है। इससे रिश्ते में मजबूती आऐगी। इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पढ़ाई में मन लगेगा। साथ ही किसी नए कोर्स में एडमिशन ले सकते है। गायत्री मंत्र का जाप करने से मन को शांति मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल