1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 20 February Horoscope: एक साथ बन रहे है 2 शुभ योग, जानें धन और बिजनेस के लिए कैसा होगा बुधवार

20 February Horoscope: एक साथ बन रहे है 2 शुभ योग, जानें धन और बिजनेस के लिए कैसा होगा बुधवार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 19, 2019 06:46 pm IST,  Updated : Feb 19, 2019 06:46 pm IST

आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और बुधवार का दिन है। साथ ही आज के दिन सुबह 07:28 से देर रात 03:12 तक सुकर्मा योग रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 20 february 2019
Horoscope 20 february 2019

तुला राशि
आज इलेक्ट्रॉनिक चीजों पर अचानक थोड़ा खर्च करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में अड़चने आ सकती हैं। आप थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं। आप जो भी कार्य करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉज़िटिव नज़रिया रखने से सब काम अच्छे से होंगे। कामकाज की अधिकता आपके स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में स्थिर रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग है। हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार नज़र आ रहे हैं। पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज विदेश दौरे के चांस बन रहे हैं। घर परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर रुझान रहेगा। संतान की ओर से खुशियाँ प्राप्त हो सकती है। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल